भारत के सबसे युवा सांसद पुष्पेंद्र सरोज के बारे में क्या ये बात जानते हैं आप

Pushpendra Saroj
X

India Youngest MP Pushpendra Saroj

India Youngest MP Pushpendra Saroj : पुष्पेंद्र सरोज ने विनोद सोनकर को 103944 वोट से हरा दिया था।

India Youngest MP Pushpendra Saroj : भारत युवाओं का देश है। यहां की आबादी में अधिकतर युवा हैं। 18 वीं लोकसभा में कई युवा जनता के प्रतिनिधि बनकर आए हैं। इनमें से आज हम उस सांसद की कहानी लाए हैं जो भारत के सबसे युवा सांसद हैं। इन्होंने पिछले रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे युवा सांसद होने का रिकॉर्ड अब अपने नाम कर लिया है। 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद चन्द्राणी मुर्मू देश की सबसे युवा सांसद थी।

पुष्पेंद्र सरोज मात्र 25 साल के हैं। इनके पिता इंद्रजीत सरोज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। पुष्पेंद्र ने भी सपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था। वे कौशांबी सीट से सांसद चुने गए हैं। भाजपा ने उनके सामने विनोद कुमार सोनकर को मैदान में उतारा था लेकिन पुष्पेंद्र सरोज ने विनोद सोनकर को 103944 वोट से हरा दिया।

पुष्पेंद्र सरोज के नामांकन पत्र के अनुसार वे ग्रेजुएट हैं। उन्होंने लंदन के क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी से साल 2019 में ग्रेजुएशन की थी। इनके पिता इंद्रजीत सरोज पांच बार के विधायक रहे हैं। सपा की सरकार में वे मंत्री भी रहे हैं। साल 2019 में वे कौशांबी से विनोद कुमार के खिलाफ खड़े हुए थे। उस समय वे कुछ 38 हजार वोट से हर गए थे लेकिन उनकी हार का बदला उनके बेटे ने ले लिया।

पुष्पेंद्र सरोज क्यों मिला टिकट :

दरसल पुष्पेंद्र सरोज ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने उन्हें, उनके पिता की जगह चुनाव लड़ने की सलाह दी। इस सलाह को मानते हुए वे चुनावी मैदान में उतरे और जीत दर्ज की।

Tags

Next Story