Kolkata Doctor Rape Case: देशभर में डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी, मरीजों की हालत खराब

देशभर में डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी, मरीजों की हालत खराब

Kolkata Doctor Rape Case

Kolkata Doctor Rape Case : नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में हुई रेप की घटना के बाद मंगलवार को डॉक्टर्स सड़कों पर उतर आए हैं। दिल्ली से लखनऊ तक छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। एनसीडब्ल्यू सदस्य डेलिना खोंगडुप ने स्पताल के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। इधर मेडिकल स्टूडेंट्स और डॉक्टर्स के प्रदर्शन के चलते मरीजों की हालत खराब है। अस्पतालों के बाहर मरीजों की लम्बी कतारें देखी जा सकती है।

एनसीडब्ल्यू सदस्य डेलिना खोंगडुप ने कहा, "हमने अस्पताल के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। पुलिस ने अब तक की कार्रवाई के बारे में कल ही आयोग को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। हम फिर से इसका अध्ययन करेंगे। यहाँ वास्तव में कई सुरक्षा खामियाँ थीं। अधिकारियों ने वादा किया है कि वे इसकी जाँच करेंगे, लेकिन उन्हें कुछ समय दें।"

NCW सदस्य डेलिना खोंगडुप ने आगे कहा कि, "मैंने अभी अधिकारियों से बात की, मैंने छात्रों के प्रतिनिधियों से भी बात की। अधिकारियों ने उनकी (छात्रों की) मांगों के बारे में कुछ दिन मांगे हैं ताकि मांगों को पूरा किया जा सके...हमने अनुरोध किया है कि इस मामले से संबंधित जांच जल्द से जल्द पूरी की जाए, लेकिन कानून की प्रक्रिया के साथ।

इधर चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय के डॉक्टरों ने कोलकाता में एक पीजी प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के बलात्कार-हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। FAIMA (फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन) ने बलात्कार और हत्याकांड के बाद आज, 13 अगस्त से पूरे देश में ओपीडी सेवाएं बंद करने का आह्वान किया है।

छात्र इस मामले में सीबीआई जांच और बेहतर सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि, निश्चित समय में अगर पश्चिम बंगाल पुलिस मामले की जांच पूरी नहीं करती है तो यह मामला सीबीआई को सौंप दिया जाएगा।

Tags

Next Story