Mainpuri Road Accident: मैनपुरी में तीन साइकिल सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

मैनपुरी में तीन साइकिल सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत
मैनपुरी में भीषण हादसा हो गया। तीन साइकल सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

देश भर में जहां खुशियों का माहौल है, बड़े धूमधाम से दशहरा पर्व मनाया जा रहा है। वहीं, मैनपुरी में तीन परिवारों में चीख पुकार मची हुई है। आज यानी शनिवार को मैनपुरी में भीषण हादसा हो गया। तीन साइकल सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कैसे हुआ हादसा

बता दें हादसा मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हुआ। जानकारी के मुताबिक तीन युवक

1) खाकेताल निवासी सिंहलाल सिंह शाक्य

2) खेम करन सिंह

3) विनोद कुमार सिंह

शनिवार सुबह साइकिल से घर के पूजा पाठ और अन्य तरह के सामान लेने के लिए जा रहे थे। तभी विद्या कोल्ड स्टोर के सामने अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की साइकल के साथ - साथ शरीर भी बिखर गया। जब गांव वालों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची तो तीनों की जान जा चुकी थी। चारो तरफ खून की खून था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

परिजनों में मची चीख पुकार

हादसे की जानकारी मिलते ही तीनों के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे, जहां का दृश्य देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बिखरी लाशें देख पाना मुश्किल लग रहा था। हादसा किस वाहन से हुआ, इस बात की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है ताकि वाहन और आरोपियों का पता लगाया जा सके।

Tags

Next Story