सुबह उठकर सबसे पहले खाली पेट खाएं और पिएं ये हेल्दी चीजें, बन जाएगा आपका दिन

सुबह उठकर सबसे पहले खाली पेट खाएं और पिएं ये हेल्दी चीजें, बन जाएगा आपका दिन
आज हम आपको ऐसे ही कुछ हेल्दी खाने और पीने की चीजों के बारे में बता रहे हैं जो अगर आप सुबह उठकर खाली पेट ही लेते हैं तो दिन भर आपको एनर्जी मिलती है।

लाइफस्टाइल डेस्क: रात भर की 8 घंटे की भरपूर नींद करने के बाद हर कोई सुबह उठते है और दैनिक नित्य कर्म करके कुछ न कुछ हेल्दी( Healthy food)सा नाश्ते में लेते है। लेकिन कई लोग खाली पेट ही चाय या कॉफी का सेवन करते हैं जो सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। वहीं पर कुछ लोग सुबह कुछ न खाकर सीधे दोपहर का खाना ही खाते हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसे ही कुछ हेल्दी खाने और पीने की चीजों के बारे में बता रहे हैं जो अगर आप सुबह उठकर खाली पेट ही लेते हैं तो दिन भर आपको एनर्जी मिलती है।

सुबह खाली पेट खाएं ये चीजें

सुबह के समय चाय या कॉफी लेने की बजाय अगर आप यह चीजों का सेवन करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा चलिए जानते हैं

1. ड्राई नट्स का करें सेवन

खाली पेट आप सुबह के समय अगर सूखे मेवे का सेवन करते हैं तो आपकी सेहत को फायदा मिलता है। क्योंकि इनमें विटामिन, ओमेगा 3 फैटी एसिड और प्रोटीन आदि पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

2. दालचीनी का करें सेवन

सुबह खाली पेट अगर आप दालचीनी का सेवन करते हैं तो आपके लिए काफी फायदेमंद होता है। यह चीज वजन को नियंत्रित रखने में और शरीर को हेल्दी बनाने के लिए सही होती है। इसका सेवन करने के लिए अगर आप सुबह उठकर शहद और दालचीनी का पानी पीने से अनेकों फायदे मिलते हैं।

3- दूध का करें सेवन

सुबह खाली पेट आप अगर दूध पीते हैं तो सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। क्योंकि दूध में कैल्शियम की मात्रा आपके शरीर के लिए पोषक तत्व के रूप में हड्डियों को मजबूत करती है। किसी भी मौसम में दूध का सेवन हेल्दी माना जाता है।

4- पपीता का करें सेवन

अगर आप सुबह खाली पेट पपीते का सेवन करते हैं तो यह भी आपके लिए काफी अच्छा होता है। पपीते में फाइबर, विटामिन, फोलेट और एनर्जी मिलती है। इसके अलावा पपीता पेट के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यह आपकी पाचन क्रिया को संतुलित करता है।

5- दलिया का करें सेवन

सुबह खाली पेट अगर नाश्ते में दलिया खाते हैं तो यह भी आपकी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। दलिया खाने से आपका पाचन तंत्र एकदम ठीक रहता है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में बहुत फायदेमंद होते हैं।

सुबह खाली पेट करें इन ड्रिंक्स का सेवन

सुबह के समय अगर आप खाली पेट इन हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद होता है।

1- जीरा और सौंफ का पानी

सुबह के समय खाली पेट जीरा और सौंफ का पानी ले सकते हैं। इसे पीने से आपके शरीर में मेटाबॉलिज्म लेवल बढ़ता है तो वजन घटाने में मदद करता है। इतना ही नहीं शरीर को सक्रिय रखने के लिए और पाचन को दुरुस्त बनाने में मदद करता है।

2- नींबू पानी

सुबह खाली पेट अगर आप नींबू पानी का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए क्या होता है। इसे पीने से आपके शरीर में मौजूद सारे खराब पदार्थ बाहर निकल जाते है और वजन कंट्रोल करने, चर्बी कम करने, पाचन तंत्र को हेल्दी बनाने और शरीर का चयापचय ठीक रखने के लिए फायदेमंद साबित होता है।

3- सेब का सिरका

अगर आप सुबह के समय सेब का सिरका का सेवन करते हैं तो काफी फायदेमंद होता है। एक गिलास गर्म पानी में सेब का सिरका डालकर सेवन करने से शरीर की चर्बी तेजी से पिघलने लगती है। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी ठीक होती है।

4- चिया सीड्स टी

सुबह खाली पेट आप अगर चिया सीड्स की चाय पीते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद होता है। इसे नियमित पीने से आपको भूख नहीं लगती और खाने के समय कम कैलोरी लेते हैं। चिया सीड्स में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे इसका सेवन करने से एसिडिटी, अपच और कब्ज की समस्या से भी राहत मिल सकती है।

Tags

Next Story