Assembly Election Date: ECI आज करेगा महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान

ECI आज करेगा महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान

ECI आज करेगा महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान

Assembly Election Date : दिल्ली। भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करने वाला है। चुनाव आयोग ने कहा है कि, वह दोपहर 3.30 बजे चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। सूत्रों के अनुसार ईसीआई उत्तरप्रदेश समेत अन्य राज्यों में होने वाले उप चुनाव की घोषणा भी कर सकता है।

288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त होगा, जिसका मतलब है कि चुनाव प्रक्रिया उससे पहले पूरी होनी चाहिए। 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त होगा। इसके आलावा लगभग 50 उपचुनाव होने हैं, इसलिए चुनाव आयोग उनके लिए भी चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है।

जहां उप चुनाव होने हैं उनमें से एक वायनाड लोकसभा सीट भी है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जून में अमेठी और वायनाड दोनों से जीत हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वायनाड सीट खली कर अपनी बहन प्रियंका गांधी को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किया था।

बता दें कि, महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति - भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी - का मुकाबला महा विकास अघाड़ी से होगा, जो कांग्रेस और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एनसीपी-एसपी) और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) का गठबंधन है। जानकारी के अनुसार महायुति गठबंधन में सीटों का बंटवारा 90 प्रतिशत तक तय हो गया है। वहीं झारखंड में भी झामुगो और भाजपा एक दूसरे से मुकाबले के लिए तैयार हैं।

महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव की तारीखों की घोषणा आज करने वाले चुनाव आयोग पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, "भाजपा और एनडीए महाराष्ट्र और झारखंड चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हमें पूरा विश्वास है कि हरियाणा की तरह महाराष्ट्र भी एक समर्थक सरकार के लिए वोट करेगा जो भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार होगी। झारखंड के लोग हेमंत सोरेन के वोट बैंक और भ्रष्ट राजनीति के कारण निराश हैं और वे भाजपा के नेतृत्व में विकास समर्थक, आदिवासी समर्थक सरकार के लिए वोट करने के लिए उत्सुक हैं... हमें पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दोनों राज्य सरकारों में भाजपा की सरकार बनेगी।"

Tags

Next Story