Bank Fraud Case: कांग्रेस MLA राव दान सिंह के घर पर ED की रेड, 13292 करोड़ के बैंक घोटाले का आरोप

Bank Fraud Case: कांग्रेस MLA राव दान सिंह के घर पर ED की रेड, 13292 करोड़ के बैंक घोटाले का आरोप
महेंद्रगढ़ के MLA राव दान सिंह पर 13292 करोड़ के बैंक घोटाले का आरोप हैं। वो पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी हैं।

ED Raid: गुरुवार सुबह कांग्रेस MLA राव दान सिंह के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पहुंची है। ईडी ने न सिर्फ विधायक बल्कि उनके परिवार तथा अन्य लोगों के 15 ठिकानों पर रेड मारी है। ईडी की छापामार कार्रवाई दिल्ली समेत पांच शहरों पर चल रही है। जानकारी के मुताबिक महेंद्रगढ़ के विधायक राव दान सिंह पर 13292 करोड़ के बैंक घोटाले का आरोप है।

दरअसल, मेसर्स अलाइड स्ट्रिप्स लिमिटेड नामक कंपनी ने बैंक से करीब 1392 करोड़ रुपये का लोन लिया था, जिसे अभी तक वापस नहीं लौटाया गया। इस कंपनी का मालिकाना हक विधायक राव दान सिंह और उनके परिवार के सदस्यों के पास है। पहले सीबीआई ने इस कंपनी और उसके प्रमोटर्स मोहिंदर अग्रवाल और गौरव अग्रवाल समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बाद में ईडी ने भी इस मामले में अलग से प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट यानी पीएमएलए के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

राव दान सिंह पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी बताए जाते हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में भिवानी से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था। 64 साल के दान सिंह महेंद्रगढ़ से चार बार के विधायक हैं।

Tags

Next Story