UP New District: उत्तरप्रदेश में 76 वां जिला बनाए जाने की कवायद शुरू, महाराज गंज का होगा बंटवारा

उत्तरप्रदेश में 76 वां जिला बनाए जाने की कवायद शुरू, महाराज गंज का होगा बंटवारा

UP New District : उत्तरप्रदेश। यूपी में अब तक 75 जिले थे अब जल्द ही 76 वां जिला बन सकता है। प्रशासन के स्तर 76 वां जिला बनाए जाने की कवायद शुरू हो गई है। कुछ तहसीलों को मिलाकर जल्द ही नया जिला बनाया जाएगा। नया जिला बनाए जाने के लिए महाराज गंज का बंटवारा किया जाएगा। महराजगंज तहसील के भूमि निर्धारण कमिश्नर भीष्म लाल वर्मा द्वारा गोरखपुर के जिलाधिकारी को कृष्णा कुरुवेश को एक पत्र भेज सहमति मांगी गई थी। इस पत्र के सामने आने के बाद नया जिला बनाए जाने की बात उजागर हुई है।

जानकारी के अनुसार, महाराज गंज की फरेंदा तहसील को जिला बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए गोरखपुर की कैंपियरगंज और महराजगंज की फरेंदा व नौतनवा तहसीलों को मिलाकर फरेंदा जिला बनाये जाने की शासन स्तर पर प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इस संदर्भ में डीएम गोरखपुर ने राजस्व परिषद से आख्या मांगी है। डीएम गोरखपुर को अगस्त में इस संबंध में पत्र मिला था।

आख्या पत्र

इनके नाम पर होगा जिला का नामकरण :

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नये जिले का नाम पूर्व मुख्यमंत्री और गोरखपुर के कद्दावर नेता रहे वीर बहादुर सिंह के नाम पर रखा जा सकता है। इसके लिए प्रशासन स्तर पर जोरों शोरों से तैयारी की जा रही है।

नए जिले के गठन में यह है परेशानी :

बता दें कि, नए जिले का गठन इतना आसान भी नहीं है। साल 1989 की 2 अक्टूबर को गोरखपुर को तोड़कर नया जिला महराजगंज बनाया गया था। इस जिले में चार तहसील है। इनमें सदर, निचनौल, फ़रौंदा और नौतनवा। अगर नए जिले में निचनौल, फ़रौंदा को शामिल किया जाता है तो महराजगंज में दो ही तहसील बचेंगी। जानकारों का कहना है कि, नए जिले के निर्माण के लिए तीन तहसील होना जरुरी है। ऐसे में अगर महराजगंज में दो ही तहसील बचेंगी तो परेशानी हो सकती है।

Tags

Next Story