Bijapur Naxal Encounter: दंतेवाड़ा - बीजापुर सीमा पर नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, 9 नक्सली ढेर

दंतेवाड़ा - बीजापुर सीमा पर नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, 9 नक्सली ढेर

Bijapur Naxal Encounter

Bijapur Naxal Encounter : छत्तीसगढ़। दंतेवाड़ा बीजापुर सीमा पर जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हुई। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की। मुठभेड़ में 9 नक्सली भी मारे गए हैं। इनकी पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी द्वारा की गई है। एसपी के अनुसार जंगल से भारी मात्रा में गोला बारूद भी बरामद हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि, मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है। जंगल में सुरक्षा बल के जवान सर्च अभियान चला रहे हैं।

जानकारी के अनुसार सुरक्षा बल के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि, दंतेवाड़ा - बीजापुर सीमा पर बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसके बाद सीआरपीएफ और डीआरजी की टीम को देर रात गश्त के लिए भेजा गया। यहां जैसे ही सुरक्षा बल के जवाब पहुंचे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। रात भर नक्सलियों की ओर से रुक - रुक कर फायरिंग की जा रही थी। कठिन परिस्थिति के बावजूद जवानों ने नक्सलियों द्वारा की जा रही गोलाबारी का जवाब दिया।

दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया, "सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया और नक्सलियों ने टीम पर गोलीबारी की, जिसके बाद कार्रवाई की गई। मुठभेड़ के बाद 9 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। सभी जवान सुरक्षित हैं। तलाशी अभियान जारी है।"

इसके पहले 29 अगस्त को नारायणपुर और कांकेर जिलों की सीमा पर माढ़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की थी। इस मुठभेड़ मे तीन महिला नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी सामने आई थी। मुठभेड़ में कोई सुरक्षाकर्मी घायल नहीं हुआ था।

Tags

Next Story