Jabalpur Ordnance Factory Blast: जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाका, बम बनाने के दौरान हुए विस्फोट में 2 की मौत, कई कर्मचारी गंभीर

जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाका, बम बनाने के दौरान हुए विस्फोट में 2 की मौत, कई कर्मचारी गंभीर

Jabalpur Ordnance Factory Blast : मध्यप्रदेश। जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में मंगलवार को धमाका हो गया। इस धमाके के चलते 5 किलोमीटर एरिया में लोगों को तेज आवाज सुनाई दी। जानकारी के अनुसार 9 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हैं और दो लोगों की मौत हुई है। धमाके के चलते बिल्डिंग का कुछ हिस्सा भी धराशाही हुआ है। कई लोग मलबे में दबे हुए हैं। पुलिस - प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है।

प्राथमिक तौर पर बताया जा रहा है कि, जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के एफ - 6 सेक्शन में भारतीय सेना के लिए एरियल बम का निर्माण किया जा रहा था। बम फाइलिंग के दौरान हाइड्रोलिक सिस्टम में अचानक ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के कारण मौके पर ही दो कर्मचारियों की मौत हो गई। इसके बाद घायलों को ओएफके अस्पताल में भर्ती किया गया। रणधीर, चंदन और श्यामलला नाम के तीन कर्मचारियों को प्राइवेट हॉस्पिटल रेफर किया गया है।

आस - पास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने बताया कि, धमाके के बाद ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया। अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की है। जिस बम का निर्माण किया जा रहा था उसका इस्तेमाल फाइटर जेट में किया जाता है। बताया जा रहा है कि, अक्सर जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ने हादसे होते रहते हैं।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अभी इस बात की जांच की जा रही है कि, मंगलवार को हुए धमाके के लिए कौन जिम्मेदार था। बताया यह भी जा रहा है कि, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई कर्मचारियों को क्रिटिकल हालत में अस्पताल लाया गया है।

Tags

Next Story