Kerala Landslides: सड़कों पर मौत का सैलाब, नदी में तैरते शव, 200 घर तबाह... केरल में भीषण तबाही

Kerala Landslides: सड़कों पर मौत का सैलाब, नदी में तैरते शव, 200 घर तबाह... केरल में भीषण तबाही
Kerala Landslides: वायनाड के स्थानीय लोगों के दिमाग की नस हिल चुकी है। स्थानीय लोगों ने जानकारी देकर कहा है कि अट्टामाला में ग्रामीणों को नदी में बहते हुए 6 शव दिखाई दिए हैं।

Kerala Landslides: केरल के वायनाड में भारी बारिश ने कोहराम मचा दिया है। जिस तरफ़ लोगों की नजर जा रही है उस तरफ़ आंख की पुतलियों पर तबाही दिखाई दे रही है। सोमवार देर रात यहां 4 अलग- अलग स्थानों पर लैंस्लाइड हुई है। इस प्राकृतिक तबाही में 4 गांव बह गए, घर, पुल, सड़कें और गाड़ियां सब खिलौने की तरह बही जा रही हैं। अब तक इस घटना में 45 लोग मौत की नींद सो चुके हैं। जबकि 400 से ज्यादा लोग किस हाल में कहां है, इस बात की जानकारी किसी के पास नहीं है। पूरा वाक्या रात 2 बजे का है।

वायनाड की तस्वीरें


नदी में बहते दिखे 6 शव

वायनाड के स्थानीय लोगों के दिमाग की नस हिल चुकी है। स्थानीय लोगों ने जानकारी देकर कहा है कि अट्टामाला में ग्रामीणों को नदी में बहते हुए 6 शव दिखाई दिए हैं। भूस्खलन से सबसे ज्यादा प्रभावित चूरलमाला हुआ है यहां घरों के बाहर खड़े वाहन, दुकानें और घर भूस्खलन की चपेट में आ गए, सैकड़ों लोगों ने अपना घर बार छोड़ दिया है।

कौन- कौन से इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित

इस आपदा में सबसे ज्यादा प्रभावित वायनाड के 4 गांव हुए हैं। मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा में लैंडस्लाइड की घटना हुई है। आज से करीब 5 साल पहले यहां इन्हीं गांवों में लैंडस्लाइड की घटना हुई थी, जिसमें 18 लोगों की मौत हुई थी। 6 लोगों का आज तक पता नहीं चला। 53 घर तबाह हुए थे।






मौसम विभाग का अलर्ट

वायनाड के अलावा कोझिकोड, मल्लपुरम और कसारागोड में मौसम विभाग ने आज भी अलर्ट जारी किया है। बताने के मुताबिक, आज भी यहां भारी बारिश होने की संभावना है। इसकी वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ सकती है। 70 लोग अस्पताल में हैं, जबकि 400 से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर है।

Tags

Next Story