भारत की इन जगहों पर सैर करने आते हैं विदेशी पर्यटक, जानिए क्या है खास बात

भारत की इन जगहों पर सैर करने आते हैं विदेशी पर्यटक, जानिए क्या है खास बात
देश में ऐसे कई शहर है जहां पर देश ही नहीं विदेश से पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं और भारत के गुणगान करते हैं।

Indian Tourism: भारत दुनिया में सबसे बड़ा और सांस्कृतिक विरासत का देश है यहां पर देश के कई राज्यों में कई संस्कृतियों और परंपराओं में खूबसूरती झलकती है। इसे देखने के लिए भारत ही नहीं विदेशों (Foreign Tourists) से भी कई सारे पर्यटक आते हैं तो वहीं इन ऐतिहासिक स्थल को देखकर इतिहास में खो जाते है उन्हें प्राचीन भारत की कला और वास्तुकला आंखों को खुश कर देती है। यह देश अपने स्वादिष्ट खाने और मेहमान नवाज़ी के लिए भी जाना जाता है। देश में ऐसे कई शहर है जहां पर देश ही नहीं विदेश से पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं और भारत के गुणगान करते हैं।

देश के इन खूबसूरत शहरों में आते हैं पर्यटक

यहां पर जानेंगे कि देश के कई खूबसूरत है ऐसे भी है जहां पर पर्यटक घूमने आते हैं क्या आप जानते हैं उनके बारे में चलिए जानते हैं।

1- नई दिल्ली

भारत की राजधानी दिल्ली की बात सबसे पहले हम करते हैं जहां पर पर्यटकों का मेला लगा रहता है। राजधानी अपने खूबसूरत कला और वास्तु कला के लिए जानी चाहती है तो वहीं पर आपके यहां स्ट्रीट फूड, कपड़े, प्राचीन वास्तुकला और अद्भुत लोग देखने के लिए मिलेंगे। इस शहर में घूमने के लिए सबसे ज्यादा लाल किला, कुतुब मीनार, जामा मस्जिद, अक्षरधाम मंदिर, कनॉट प्लेस, दिल्ली हाट, रेल म्यूज़ियम आदि ज़रूर देखते हैं।

2- आगरा

भारत की सबसे खास सरोवर ताजमहल के लिए जाना जाने वाले शहर आगरा के बाद पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां पर मुगल काल की झलकियां देखने के लिए मिलती है। तो वहीं पर फतेहपुर सीकरी, आगरा का किला, मेहताब बाग, आदि फेमस जगहें हैं।

3- जयपुर और उदयपुर

राजस्थान राज्य के खूबसूरत शहरों में राजधानी जयपुर और उदयपुर का नाम सबसे पहले आता है। जहां की खूबसूरती देखते ही बनती है यहां पर विदेशी पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं और राजस्थान की संस्कृति का लुत्फ उठाते हैं। यहां देखने के लिए पर्यटकों को हवा महल, आमेर का किला, जंतर मंतर, जल महल, आदि। वहीं, उदयपुर में आप बोटिंग, ट्रेकिंग, मेडिटेशन, फोटोग्राफी और शॉपिंग का मज़ा ले सकते हैं। यहां लेक पिंचोला, करणी माता का मंदिर, सिटी पैलेस आदि जगह खूबसूरत है।

4- लद्दाख

भारत की खूबसूरत जगह में लद्दाख का नाम भी शामिल है जहां पर विदेशी सैलानी घूमने के लिए आते हैं।हर साल लाखों टूरिस्ट देशभर से शहर के शोर शराबे से दूर, इस ठंडे रेगिस्तान का आनंद उठाने आते हैं। यहां पर बर्फीली वादियां आपको काफी लुभाएंगी।

5- वाराणसी

देश के राज्य के शहर वाराणसी का नाम भी विदेशी पर्यटकों के लिए सबसे खास जगह में से एक है। यहां पर यह शहर अपनी समृद्ध संस्कृति, रंगों, त्योहारों और आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि के लिए जाना जाता है। हर किसी को एक बार ज़िंदगी में इस जगह की सैर ज़रूर करनी चाहिए।

6- मुन्नार

देश की खूबसूरत जगह में से एक मुन्नार शहर सबसे खास जगह है। जो अपने चाय के बगानों के लिए जाना जाता है। नौजवान ट्रेवलर्स ट्री-हाउस में रुकना पसंद करते हैं। यहां कैम्पिंग, माउनटेन बाइकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग आदि का मज़ा लिया जा सकता है।

Tags

Next Story