MP BJP के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस, सीएम ने जताया दुःख

MP BJP के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस, सीएम ने जताया दुःख

Prabhat Jha Passed Away

Prabhat Jha Passed Away : प्रभात झा ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सुबह पांच बजे अंतिम सांस ली।

Prabhat Jha Passed Away : भोपाल, मध्यप्रदेश। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा का शुक्रवार मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने दुःख जताया है।

प्रभात झा ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सुबह पांच बजे अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार बिहार के सीतामढ़ी स्थित पैतृक गांव में होगा। BJP के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का जन्म 4 जून 1957 को बिहार के दरभंगा के हरिहरपुर गांव में हुआ था। बाद में वह परिवार के साथ मध्यप्रदेश आ गए थे। प्रभात झा पत्रकार रहे, बाद में राजनीति में प्रवेश किया। वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे और मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रहे साथ ही राज्यसभा के सदस्य भी रहे।

प्रभात झा की शुरुआती शिक्षा बिहार में हुई है, जबकि बाकी की शिक्षा उन्होंने मध्यप्रदेश में ली। प्रभात झा ने ग्वालियर के पीजीवी कॉलेज से बीएससी, माधव कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एमए और एमएलबी कॉलेज से एलएलबी की। प्रभात झा की शादी रंजना झा से हुई थी। उनके दो बेटे हैं। एक का नाम तुष्मुल झा है। शादी के बाद वे पत्रकारिता करने लगे, वे लंबे समय तक पत्रकारिता के बाद वे राजनीति में आए और बीजेपी के सदस्य बने। प्रभात झा बीजेपी के मुख्य पत्र कमल संदेश के संपादक भी रहे। उन्होंने कई किताबें भी लिखी।

बता दें कि, प्रभात झा ने भाजपा में कई पदों पर काम किया। मध्यप्रदेश ही नहीं उन्होंने बिहार, उत्तरप्रदेश समेत दिल्ली हरियाणा में भी भाजपा के लिए कार्य किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक पत्रकार के रूप में की थी। प्रभात झा ने पत्रकार के रूप में अयोध्या में स्वदेश समाचार पत्र के लिए भी कई महत्वपूर्ण स्टोरीज पर काम किया।


सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, 'भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें। मध्यप्रदेश के विकास में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका सदैव हमे प्रेरित करेगी। आपका निधन राजनैतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।"

मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "भाजपा प्रभात जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन संगठन के लिए समर्पित कर दिया। मध्य प्रदेश संगठन के विस्तार एवं उसको सुदृण बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। समय समय पर मुझे उनका मार्गदर्शन एवं स्नेह मिलता रहा है, उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।"

Tags

Next Story