Diwali Bonus: दिवाली से पहले UP के सरकारी कर्मचारियों को गिफ्ट, योगी सरकार दैनिक वेतनभोगीयों को भी देगी बोनस

दिवाली से पहले UP के सरकारी कर्मचारियों को गिफ्ट, योगी सरकार दैनिक वेतनभोगीयों को भी देगी बोनस

दीवाली से पहले उत्तरप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को गिफ्ट, योगी सरकार देगी बोनस

Diwali Bonus : लखनऊ। दिवाली पर उत्तरप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। सीएम योगी ने सरकारी कर्मचारियों को बोनस देने का एलान किया है। इसके पहले योगी सरकार ने दीवाली से पहले सैलरी देने की बात कही थी। इस तरह समय से पहले सैलरी और दीवाली से पहले बोनस मिलने के बाद उत्तरप्रदेश में कर्मचारियों की दिवाली धूम - धाम से मनेगी।

उत्तरप्रदेश सीएम के आधिकारिक एक्स अकाउंट से जानकारी साझा की गई हैं। इसमें बताया गया है कि, प्रदेश के समस्त पूर्णकालिक अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों और राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित अधिष्ठान के कर्मचारियों तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को वर्ष 2023-2024 के लिए बोनस प्रदान करने का सहर्ष निर्णय लिया है।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के डीए में 3% बढ़ोतरी :

बता दें कि, केंद्र सरकार ने भी सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले बड़ी घोषणा की थी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया था कि, "केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए में 3% बढ़ोतरी और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत को मंजूरी दी है।"

Tags

Next Story