Global Fire Power Index: भारत बना दुनिया का चौथा सबसे शक्तिशाली देश, जानिए पाकिस्तान सहित अन्य देशों की हालत
दुनियाभर के सभी ताकतवर देशों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें भारत चौथे पायदान में है। वहीं, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान 12 वें. पायदान में स्थित है। दुनिया का सबसे ताकतवर देश की लिस्ट में अमेरिका पहले स्थान में, दूसरे स्थान में रूस और तीसरे स्थान में चीन है। सैन्य शक्ति के आधार पर यह रैंकिंग तैयार की जाती है। ग्लोबल फायरपावर संस्था इस रैंकिंग तैयार करती है।
पाकिस्तान की शक्तियों में गिरावट
टॉप 5 में भारत का कब्जा है। वहीं, पिछले वर्ष के भांति इस वर्षों भी भारत चौथे नंबर पर रहा। वहीं, पाकिस्तान की शक्तियों में गिरावट हुई है। बीते वर्ष पाकिस्तान इस लिस्ट के नौवें नंबर पर था लेकिन इस साल 3 अंकों की गिरावट हुई है। अब साल 2025 में पाकिस्तान 12वें नंबर पर पहुंच गया है।
ये हैं दुनिया के टॉप 10 सैन्य शक्ति वाले देश
- अमेरिका: दुनिया का सबसे शक्तिशाली सैन्य शक्ति वाला देश अमेरिका है। अपनी अत्याधुनिक क्षमताओं, वित्तीय शक्ति और वैश्विक प्रभाव के कारण ये टॉप में है। अमेरिका का पावर इंडेक्स स्कोर- 0.0744 है।
- रूस: रूस इस लिस्ट के दूसरे नंबर पर है। रूस का पावर इंडेक्स स्कोर 0.0788 है।
- चीन: चीन का पावर इंडेक्स स्कोर 0.0788 है।
- भारतः सैन्य उपकरणों, आधुनिक हथियारों और रणनीतिक स्थिति के कारण भारत चौथे पायदान पर है। पावर इंडेक्स स्कोर 0.1184 है।
- दक्षिण कोरिया का पावर इंडेक्स स्कोर 0.1656 है।
- यूनाइटेड किंगडम का पावर इंडेक्स स्कोर 0.1785 है।
- फ्रांस का पावर इंडेक्स स्कोर 0.1878 है।
- जापान का पावर इंडेक्स स्कोर 0.1839 है।
- तुर्की का पावर इंडेक्स स्कोर 0.1902 है।
- इटली का पावर इंडेक्स स्कोर 0.2164 है।
क्या है ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स?
दुनिया के सबसे ताकतवर सेनाओं की मूल्यांकन करने के लिए ग्लोबल फायरपावर संस्था बनाई गई है। ये संस्था करीब 60 से अधिक मानकों के आधार पर ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स तैयार करती है। जिसमें सैन्य इकाइयां, वित्तीय स्थित, लॉजिस्टिक क्षमता और भौगोलिक स्थिति और तकनीकी प्रगति शामिल हैं।