किसानों के लिए खुशखबरी: हरियाणा सरकार ने खोला खजाना, फसल पर बोनस का ऐलान

हरियाणा सरकार ने खोला खजाना, फसल पर बोनस का ऐलान

हरियाणा सरकार ने खोला खजाना, फसल पर बोनस का ऐलान

Good News Bonus Announced For Farmers : चंडीगढ़। किसानों के लिए शुक्रवार को एक अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा सरकार ने किसानों को फसलों पर बोनस देने का ऐलान किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किसानों के लिए खुशखबरी दी है।

प्रति एकड़ इतना मिलेगा बोनस :

सीएम की घोषणा के अनुसार खरीफ फसलों के किसानों को बड़ा फायदा होने वाला है। हरियाणा सरकार ने खरीफ फसलों पर किसानों को 2000 रुपये प्रति एकड़ बोनस देने की घोषणा की है। 16 अगस्त को इसकी पहली किश्त जारी कर दी गई है।

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि, "पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं...हरियाणा कैबिनेट ने हरियाणा में खरीफ फसलों पर किसानों को 2000 रुपये प्रति एकड़ बोनस देने का फैसला किया था। आज इसकी पहली किस्त जारी कर दी गई है। कुल 525 करोड़ रुपये किसानों के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं।

यहां खुलेंगे पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक :

इसके अलावा सीएम ने घोषणा की कि, पंचकूला, कैथल, करनाल, हिसार, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद और यमुनानगर में पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक खोले जाएंगे। वहीं घर-घर दूध पहुंचाने वाले दूध विक्रेताओं को दयालु योजना के तहत लाया जाएगा।

Tags

Next Story