कई राज्यों के बदले राज्यपाल, छत्तीसगढ़ में रामेन डेका, राजस्थान में हरिभाऊ किसनराव बागड़े बने गवर्नर

X
कई राज्यों के बदले राज्यपाल
By - Gurjeet Kaur |28 July 2024 8:14 AM IST
Reading Time: Governors Of many States Changed : राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
Governors Of many States Changed : नई दिल्ली। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक के रूप में बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति ने इसी के साथ - साथ कई राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ में रामेन डेका को राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है वहीं राजस्थान में हरिभाऊ किसनराव बागड़े को गवर्नर बनाया गया है।
देखिए किसे कहां नियुक्त किया गया :
- हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
- जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
- ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
- संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
- रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
- सी.एच. विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
- सी.पी. राधाकृष्णन, तेलंगाना के अतिरिक्त प्रभार के साथ झारखंड के राज्यपाल, महाराष्ट्र के राज्यपाल नियुक्त किए गए।
- गुलाब चंद कटारिया, असम के राज्यपाल, पंजाब के राज्यपाल नियुक्त किए गए और उन्हें चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है।
- सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है इसी के साथ साथ उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
Next Story