Ganesh Pandal Insurance: मुंबई का एक पंडाल ऐसा भी ! यहां गणपति बाप्पा की प्रतिमा का हुआ 400 करोड़ का बीमा

मुंबई का एक पंडाल ऐसा भी ! यहां गणपति बाप्पा की प्रतिमा का हुआ 400 करोड़ का बीमा
मुंबई के एक पंडाल में स्थापित गणेश प्रतिमा का करोड़ों का बीमा हुआ सुनकर आप दंग रह जायेंगे लेकिन ये सच है।

Ganesh Pandal Insurance : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गणेश उत्सव की जहां धूम मची हुई है वहीं पर घरों और पंडालों में गणेश जी की पूजा - अर्चना का दौर जारी है। मुंबई में वैसे तो कई गणेश पंडालों में अलग रौनक लगी हुई है वही सबसे ज्यादा फेमस लाल बाग के राजा का नाम सामने आता है। लेकिन कभी आपने सुना है गणपति पंडाल और गणेश प्रतिमा का भी बीमा होता है। जी हां मुंबई के एक पंडाल में स्थापित गणेश प्रतिमा का करोड़ों का बीमा हुआ सुनकर आप दंग रह जायेंगे लेकिन ये सच है।

400 करोड़ से ज्यादा का हुआ बीमा

यहां पर मुंबई में किंग सर्कल पर गौड़ सारस्वत ब्राह्मण सेवा मंडल के गणपति पंडाल की बात है। ये मुंबई का सबसे अमीर गणपति मंडल है तो मंडल ने गणपति उत्सव के दौरान प्रतिमा के लिए 400.58 करोड़ रुपए का बीमा कराया है। यहां की प्रतिमा का अगले दिन 11 सितंबर को विसर्जन भी किया जाएगा। इसके अलावा गौड़ सारस्वत ब्राह्मण सेवा मंडल के गणपति उत्सव में बैंक लॉकर से लाए जाने वाले सोने के आभूषण और उनके बैंक लॉकर में लौटने तक की अवधि के लिए बीमा कवर किया जाता है।

क्यों करते है गणेश प्रतिमाओं का बीमा

आपको बताते चलें कि, मुंबई में कई जगहों पर गणपति जी की स्थापना की जाती है। यहां पर करीब 2,000 गणपति उत्सव समितियां हैं, इनमें से अधिकतर समितियां हर बीमा करवाती हैं। इस तरह इंश्योरेंस कंपनियों के लिए गणपति उत्सव पूरी तरह बिजनेस करने का मौका होता है। बीमा के तहत भगवान गणेश की प्रतिमा को पहनाए जाने वाले सोने के आभूषण, दर्शन करने आने वाले भक्तों की सुरक्षा, आग या कोई अन्य दुर्घटना इत्यादि को कवर किया जाता हैं।


Tags

Next Story