Home > Lead Story > Gwalior Love Jihad Case : राजू निकला शाबिर, 11 साल तक किया शोषण, शादी का झांसा देकर धर्म बदलने का दबाव

Gwalior Love Jihad Case : राजू निकला शाबिर, 11 साल तक किया शोषण, शादी का झांसा देकर धर्म बदलने का दबाव

Gwalior Love Jihad Case : आरोपी ने सालों तक अपनी असली पहचान छुपाकर रखी जब सच सामने आया।

Gwalior Love Jihad Case
X

Gwalior Love Jihad Case

Gwalior Love Jihad Case : मध्यप्रदेश। 11 साल तक शोषण किया जब शादी की बात की तो धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा। कुछ समय पहले ही पता चला कि, जिसे राजू समझ रही थी वो तो असल में शबीर है। यह शिकायत है ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की। ये महिला भी लव जिहाद का शिकार है। आरोपी ने सालों तक अपनी असली पहचान छुपाकर रखी जब सच सामने आया तो महिला के साथ गलत काम किया।

गोला थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने बताया कि, उसका उसके पति से झगड़ा चल रहा था। दोनों का एक बेटा भी है। महिला अपने बेटे के साथ अलग रह रही थी। साल 2013 में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। इस युवक ने अपना नाम राजू उर्फ़ राजकुमार बताया। कुछ समय बाद राजू और पीड़ित महिला एक दूसरे के करीब आ गए। राजू ने महिला के साथ प्यार का दिखावा किया और उसका शारीरिक शोषण किया।

राजू ने महिला से शादी का वादा भी किया था। अब महिला को पता चला कि, जिसे वो राजू समझ रही थी वो शबीर उर्फ़ शराफत अली है। महिला ने जब शबीर से सवाल किये तो शबीर ने उसके साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि, घर आकर शबीर ने उसके साथ गलत काम भी किया था। शादी की बात करने पर आरोपी शबीर महिला को धर्म परिवर्तन करने के लिए कहने लगा।

परेशान होकर महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी शबीर को गिरफ्तार कर लिया है। गोला थाना के टीआई का कहना है कि, मामले की जांच की जा रही है।

Updated : 18 Jun 2024 4:09 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Gurjeet Kaur

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top