Home > Lead Story > Gwalior News : बाल संप्रेषण गृह से भागे चोरी और हत्या के आरोपी

Gwalior News : बाल संप्रेषण गृह से भागे चोरी और हत्या के आरोपी

Gwalior News : पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। यह घटना शुक्रवार की है।

Gwalior News : बाल संप्रेषण गृह से भागे चोरी और हत्या के आरोपी
X

Gwalior News : बाल संप्रेषण गृह भागे चोरी और हत्या के आरोपी

Gwalior News : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में बाल सम्प्रेषण गृह से हत्‍या और चोरी के मामले में आरोपी पांच अपचारी भाग गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। यह घटना शुक्रवार की है। चारों अपचारी टाॅयलेट की खिड़की तोड़ कर भागे हैं। जानकारी के अनुसार सम्‍प्रेषण गृह में बारह अपचारी थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बता दें कि ये आ‍रोपी इससे पहले भी भागने का प्रयास कर चुके हैं। ऐसे में बाल सुधार गृह में सुरक्षा के इन्तेजाम पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि, बाल सम्प्रेषण गृह से भागे सभी बाल अपचारी कई दिनों से भागने की प्लानिंग बना रहे थे। पुलिस द्वारा बाल अपचारियों के घर वालों से सम्पर्क किया जा रहा है। मामले की जाँच कर रहे अधिकारियों ने कहा कि, हम जल्द ही इन अपचारियों को ढूंढ निकालेंगे।

पांचों बाल अपचारी शुक्रवार सुबह ही भागे हैं। उनके भागने की सूचना अन्य बल अपचारियों ने ही दी। जब अन्य बाल अपचारी बाथरूम में गए तो उन्हें खिड़की खुली हुई मिली। इसकी सूचना उन्होंने अधिकारियों को दी। बाल सम्प्रेषण गृह से भागे सभी अपचारी एक ही कमरे में रहते थे। इन्हे कुछ महीने पहले ही यहां लाया गया था। आस - पास के थानों को भी इनकी सूचना दे दी गई है।

पांच में से एक अपचारी बेहद खतरनाक है। जानकारी के अनुसार उसने अपने पिता के साथ मिलकर एक महिला की हत्या की थी। हत्या मके बाद शव के कई टुकड़े कर नाले में फेंक दिए थे। पुलिस को मृतक की एड़ी के अलावा कुछ भी बरामद नहीं हुआ था। ऐसे में इन अपचारियों का खुला घूमना चिंता का विषय है।

पहले भी किया भागने का प्रयास :

इस बल सम्प्रेषण गृह से अपचारी पहले भी भागने का प्रयास कर चुके हैं। जनवरी में इस गृह के 6 अपचारी दीवार कूदकर भागने की कोशिश किए थे। अब पांच आरोपी भाग गए हैं। ऐसे में सवाल बाल सम्प्रेषण गृह के अधिकारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठते हैं।

Updated : 7 Jun 2024 7:16 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Gurjeet Kaur

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top