Haryana Assembly Election: हरियाणा सीएम नायब सैनी बोले - मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसा होने वाला है कांग्रेस का हाल

हरियाणा सीएम नायब सैनी बोले - मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसा होने वाला है कांग्रेस का हाल

Haryana Assembly Election

Haryana Assembly Election : हरियाणा। विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान से पहले भाजपा - कांग्रेस नेता जीत का दावा कर रहे हैं। दोनों ही पार्टियां सीएम के चेहरे पर भी चर्चा कर रहीं हैं। इस बीच हरियाणा सीएम नायब सैनी का एक बयान सामने आया है। नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत का दावा करते हुए कहा कि, हरियाणा में कांग्रेस का हाल मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसा होने वाला है।

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, "पिछले कुछ दिनों में यह साफ हो गया है कि कांग्रेस का हाल भी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसा होने वाला है। अब तो कांग्रेस के नेता भी यह मानने लगे हैं। यही वजह है कि पिछले 15-20 दिनों में कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता हरियाणा आने को तैयार नहीं हुआ। अब हताशा की हालत में कांग्रेस कभी दो बार घोषणापत्र जारी कर देती है तो कभी उसके नेता बेतुके बयान दे देते हैं। कांग्रेस आज असमंजस की स्थिति में है। उसे समझ में नहीं आ रहा है कि उसे क्या करना चाहिए।

राहुल गांधी 2-3 दिन के राजनीतिक दौरे पर हरियाणा आ रहे :

राहुल गांधी के दौरे पर बात करते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा, "अब अचानक खबर आई है कि विदेशी धरती पर आरक्षण विरोधी बयान देने वाले राहुल गांधी 2-3 दिन के राजनीतिक दौरे पर हरियाणा आ रहे हैं। हरियाणा अच्छी जगह है। पिछले 10 सालों में भाजपा सरकार ने हरियाणा का चहुंओर विकास किया है। इसलिए उन्हें यहां आकर घूमना चाहिए और अपना पर्यटन करना चाहिए। हरियाणा के युवा उनसे पूछेंगे कि हुड्डा के राज में हुई 'खारची, पर्ची' पर वह चुप क्यों हैं? हरियाणा के दलित पूछेंगे कि आरक्षण का विरोध करने के बाद वह किस मुंह से हरियाणा में आए हैं? राहुल गांधी को इन सभी सवालों का जवाब देना चाहिए।"

Tags

Next Story