विधानसभा चुनाव से पहले सैनी सरकार ने बड़ी घोषणा, MSP पर खरीदेगी सभी फसलों को

विधानसभा चुनाव से पहले सैनी सरकार ने बड़ी घोषणा, MSP पर खरीदेगी सभी फसलों को
मुख्यमंत्री ने चुनावी दांव खेलते घोषणा में कहा कि, सरकार प्रदेशभर में सभी फसलों को अब न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी पर खरीदेगी।

Haryana Government: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले नायब सिंह सैनी सरकार ने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने चुनावी दांव खेलते घोषणा में कहा कि, सरकार प्रदेशभर में सभी फसलों को अब न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी पर खरीदेगी। सीएम ने यह घोषणा आज रविवार कुरुक्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए किसानों को संबंधित करते हुए कहा है।

किसानों का कर्ज माफ करने का किया ऐलान

आपको बताते चलें कि, चुनाव को देखते हुए सरकार ने आगे के वादों में कहा कि, किसानों का 133 करोड़ 55 लाख रुपये का कर्ज माफ करने का ऐलान किया। इसके साथ ही कहा कि किसान पुराने बंद हो चुके ट्यूबवेलों को दूसरी जगह लगा सकेंगे। हरियाणा में तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनेगी तो वहीं पर जो लोग हिसाब मांग रहे हैं, उन्हें बताना चाहते हैं कि हमने अग्निवीर योजना में हरियाणा में 10 प्रतिशत का आरक्षण दिया है। हमने सूर्य योजना के तहत सोलर योजना शुरू की हुई है।

हरियाणा सरकार का किसानों को तोहफा

अब सभी फसलों की MSP पर खरीद करेगी सरकार pic.twitter.com/Xu306Y4nsE
— CMO Haryana (@cmohry) August 4, 2024

लाखों युवाओं को दी सरकारी नौकरी

आपको बताते चलें कि, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि, हरियाणा में सरकारी विभागों में 40 हजार पद भरे जा रहे हैं। सरकार द्वारा 10 साल में 1 लाख 41 हजार युवाओं को नौकरी दी है। पंचायतों में 21 लाख तक का काम सरपंच करवा सकते हैं। हमारी सरकार ने 5 लाख रुपए तक इलाज फ्री करने का काम किया है। जो युवक बिना पर्ची-खर्ची के नौकरी लगे हैं, वे हमारा हिसाब दे रहे हैं।

Tags

Next Story