Hathras Conspiracy Theory : एपी सिंह ने खोले हाथरस षड्यंत्र के राज, कहा - जहरीली स्प्रे से...

Hathras Conspiracy Theory : एपी सिंह ने खोले हाथरस षड्यंत्र के राज, कहा - जहरीली स्प्रे से...

Hathras Conspiracy Theory

Hathras Conspiracy Theory : हाथरस भगदड़ कांड में एपी सिंह के खुलासे ने नई बहस छेड़ दी है।

Hathras Conspiracy Theory : नई दिल्ली। हाथरस भगदड़ मामले में बाबा भोले उर्फ सूरजपाल उर्फ नारायण हरि साकार के वकील एपी सिंह ने नए राज खोले हैं। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए एक कॉन्सपिरेसी थ्योरी का खुलासा किया है जिससे इस केस को नई दिशा मिल सकती है। 2 जुलाई सत्संग में मची भगदड़ से लोगों की जान गई थी। एपी सिंह का कहना है कि, सत्संग में कुछ लोग जहरीली स्प्रे लेकर आए थे। उन्होंने एसआईटी से इस विषय पर भी जांच करने का आदेश दिया है।

हाथरस भगदड़ की घटना पर अधिवक्ता एपी सिंह ने कहा कि, अलीगढ़ से एटा जाते हुए रास्ते पर लगे पंडाल के पास काली और सफ़ेद स्कार्पियो खड़ी थी। इसमें हाफ पेंट पहने हुए लोग जहरीली गैस प्लानिंग के तहत स्प्रे करते हुए भागे। वहां प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि, इस स्प्रे से बेहोशी हुई फिर जब होश आया तभी होश आया। इसके बाद भगदड़ मची। लोग गिरते रहे, बेहोश होते रहे। लोग एकसाथ बेहोश हुए।'

एपी सिंह ने आगे बताया कि, 'जिन लोगों ने यह किया वे तो बस अटैकर थे लेकिन यह जांच का विषय है कि, इसके पीछे कौन लोग हैं जो नारायण हरि साकार को या सनातन धर्म को बदनाम करना चाहते हैं। अधिवक्ता एपी सिंह ने कहा कि, इस मामले में डॉक्टर्स ने भी कहा कि, लोगों की मौत दम घुटने से हुई। ऐसे आयोजन बरसों से चले आ रहे हैं लेकिन बढ़ती लोकप्रियता के कारण भी नारायण हरि साकार के खिलाफ यह साजिश की गई है।'

बता दें कि, हाथरस मामले में अब तक सात लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सरकार ने इस मामले में जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। सीएम ने भी मामला सामने आने पर इसे षड्यंत्र बताया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि, सतसंग में आए हजारों लोग जब बाबा की चरण रज लेने भागे तो कई लोग गिर गए। भीड़ अधिक होने भगदड़ मच गई। इसमें 123 लोगों की मौत हो गई।

Tags

Next Story