Morning Wakeup Habits: सुबह उठकर करें ये चार काम, पूरा दिन रहेंगे ऊर्जावान

Morning Wakeup Habits: सुबह उठकर करें ये चार काम, पूरा दिन रहेंगे ऊर्जावान

Morning Wakeup Habits: इंसान कई बार सुबह उठते समय थकान और आलस सा महसूस करता है। उसका मन किसी काम में नहीं लगता। इसकी मुख्य वजह हमारी कुछ गलत आदतें होती हैं। जिसकी वजह से सुबह उठने पर थकान महसूस होने लगता है। आज हम आपको बड़े काम की और बहुत आसान चार एक्सरसाइज बताने जा रहे हैं जिन्हें करने में महज कुछ ही मिनट का समय लगेगा, लेकिन ये आदतें आपके दिन को एक हेल्दी स्टार्ट देने में मददगार साबित होंगी। रिसर्च में पाया गया है कि सुबह उठकर अपने पूरे शरीर और मन को जगाने के लिए कम से कम ये पांच काम जरूर करने चाहिए। इससे आप दिनभर ऊर्जा से लबरेज रहते हैं और थकान आपको महसूस नहीं होती है।

दाईं करवट लेकर उठें

भले ही ये छोटी बात हो, लेकिन इसका असर आपके पूरे शरीर पर पड़ता है। ऐसा कहा जाता है कि सुबह उठने के समय आपको दाईं करवट लेकर ही उठना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। बता दें, जब हम सोते हैं तो शरीर आराम की स्थिति में होता है और मेटाबॉलिक प्रक्रिया स्लो होती है। इसलिए जब उठे तो पॉजिटिव एनर्जी के साथ उठें।

हाथों को रगड़ें

अक्सर आपने अपनी मम्मी और दादी-नानी को ऐसा करते हुए शायद देखा होगा। सुबह जागने के बाद अपने दोनों हाथों को आपस में रगड़ना चाहिए। इससे आपका पूरा शरीर जाग जाता है। खुद के उठने के साथ ही शरीर को उठाना भी जरूरी होता है। हाथों को रगड़ने के बाद आंखों पर मल लें। इससे शरीर इंद्रियों और दिमाग जाग्रत होता है।

चेहरे पर पानी के छीटें डालें

सोने के बाद आप अपने चेहरे पर पानी से छींटे डालें। इसे आयुर्वेद में आंखों के लिए अच्छी एक्सरसाइज माना गया है। आपको नॉर्मल पानी से ही आंखों पर छींटे मारने चाहिए।

स्ट्रैचिंग करें

सुबह उठने के बाद आपको पूरे शरीर की स्ट्रैचिंग जरूर करनी चाहिए। इससे दर्द और थकान दिनभर आपसे दूर रहता है।

Tags

Next Story