Heatwave Alert : उत्तर भारत में हीटवेव अलर्ट, तमिलनाडु और केरल में बारिश, जानिए मौसम के हाल

Heatwave Alert : उत्तर भारत में हीटवेव अलर्ट, तमिलनाडु और केरल में बारिश, जानिए मौसम के हाल

Heatwave Alert

Heatwave Alert : पंजाब - हरियाणा में, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

Heatwave Alert : दिल्ली। उत्तर भारत में भीषण गर्मी की हालत खराब है तो वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश की स्थिति। मौसम विभाग का कहना है कि, उत्तर भारत में कुछ राज्यों में हीट वेव के हालत रहेंगे। सबसे अधिक गर्मी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में पड़ेगी। यहां हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। स्थिति इतनी खराब है कि, मौसम विभाग का मानना है कि, इन राज्यों कुछ क्षेत्रों में तापमान 47 डिग्री तक पहुंच सकता है।

आईएमडी (IMD) के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि, ''अगले 5 दिनों के लिए राजस्थान, उत्तर प्रदेश के लिए हीट वेव का रेड अलर्ट और मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु, केरल में अगले दो - तीन दिन बारिश होगी।

पंजाब और हरियाणा में, प्रचलित वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इसके बाद इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की बढ़ौतरी होगी। मौसम विभाग द्वारा पहले इन दोनों राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया था। उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों के लिए रेड अलर्ट और मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

हालाँकि उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है लेकिन दक्षिण में राहत की संभावना है, क्योंकि आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा कि अगले दो दिनों में तमिलनाडु और केरल में 12 सेमी तक भारी से बहुत भारी बारिश होगी।

लोगों के लिए सलाह :

आईएमडी द्वारा राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी करने के साथ, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को बाहर निकलने के खिलाफ चेतावनी दी है। खासकर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच, क्योंकि इससे उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

Tags

Next Story