Heavy Rain Alert: मध्यप्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक बारिश बनी आफत, IMD ने दे दी चेतावनी

मध्यप्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक बारिश बनी आफत, IMD ने दे दी चेतावनी

Heavy Rain Alert 

Weather Report Heavy Rain Alert : मौसम विभाग ने 26 अगस्त के लिए मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत महाराष्ट्र और गुजरात के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में 25 अगस्त को भी कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई थी। अब 26 अगस्त के लिए भी IMD द्वारा चेतावनी दे दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम और मध्य भारत हल्की से लेकर मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 26 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं 27 अगस्त को कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश में भी भारी वर्षा की संभावना है। 28 अगस्त तक गुजरात के कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।

वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, पंजाब, उत्तर प्रदेश हरियाणा-चंडीगढ़ दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है।

26 अगस्त को उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। 27 अगस्त तक उत्तराखंड, 26-29 के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, 27 को हिमाचल प्रदेश के अलावा 27 और 28 को पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ़ में भारी बारिश की संभावना है।

इन राज्यों में भी खराब रहेगा मौसम :

31 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश, 27 और 28 अगस्त को झारखंड, 26-28 अगस्त को असम और मेघालय, 26, 28 और 29 अगस्त को ओडिशा, 26-28 और 30 और 31 अगस्त को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, 26 अगस्त को गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल, 26 और 27 अगस्त को बिहार, 27-29 अगस्त को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मौसम खराब रहेगा। इसके अलावा 26 अगस्त को ओडिशा और झारखंड में बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

Tags

Next Story