हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से मिली जमानत, महीनों बाद से बाहर आएंगे जेल से

हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से मिली जमानत

Hemant Soren Gets Bail : ईडी ने जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था।

Hemant Soren Gets Bail : झारखंड। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। अदालत ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली है। ईडी ने जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। लंबे समय से इस मामले में सुनवाई जारी थी। पिछली सुनवाई के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। निचली अदालत में भी उन्होंने जमानत के लिए याचिका लगाई थी। निचली अदालत में याचिका खारिज होने के बाद हेमंत सोरेन ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। 13 जून को ही मामले की सुनवाई पूरी हुई थी। अदालत ने ईडी और हेमंत सोरेन के पक्ष को सुनने के बाद फॉईसला सुरक्षित रखा था। हाई कोर्ट में जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की पीठ ने मामले की सुनवाई की थी।

हेमंत सोरेन कब आएंगे जेल से बाहर :

हाई कोर्ट द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री को जमानत दे दी गई है। सोरेन के वकील धीरज कुमार का कहना है कि, आज अदालत के फैसले की कॉपी चली जाएगी कल तक हेमंत सोरेन जेल से बाहर आ जाएंगे।

इधर जश्न शुरू :

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भूमि घोटाला मामले में झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद रांची स्थित उनके आवास पर मिठाई बांटी गई। यहां एक अलग तरह का जश्न का माहौल है।

Tags

Next Story