भारत में कुछ बड़ा होने वाला है - Hindenburg की एक पोस्ट ने बढ़ाई दिलों की धड़कन

भारत में कुछ बड़ा होने वाला है - Hindenburg की एक पोस्ट ने बढ़ाई दिलों की धड़कन
Hindenburg X Post : पिछली बार हिंडनबर्ग ने भारत की एक बड़ी कंपनी को लेकर बड़े खुलासे किए थे।

Hindenburg X Post : नई दिल्ली : "Something big soon India" अमेरिकी शार्ट सेलर फार्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) द्वारा शनिवार सुबह एक्स पर किए इस पोस्ट ने करोड़ों दिलों की धड़कन बढ़ा दी है। पिछली बार हिंडनबर्ग ने भारत की एक बड़ी कंपनी को लेकर बड़े खुलासे किए थे। अब इस कंपनी ने बहुत समय बाद भारत को लेकर एक पोस्ट किया है। माना जा रहा है कि, इस बार भी हिंडनबर्ग कोई बड़ा खुलासा कर सकती है।

हिंडनबर्ग ने अपनी पोस्ट में यह नहीं बताया है कि, आखिर भारत में ऐसा क्या बड़ा होने वाला है। या कंपनी कोई बड़ी घोषणा करने वाली हैं। इस कंपनी पर एलोन मस्क का स्वामित्व है। पिछली बार इस कंपनी ने अडाणी समूह को लेकर बड़े खुलासे किए थे जिसके बाद कंपनी के शेयर तेजी से गिरे थे। अब कंपनी क्या करने वाली है इसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

बता दें कि, जनवरी 2023 में, अदानी एंटरप्राइजेज द्वारा शेयर ट्रेडिंग शुरू करने से ठीक पहले, हिंडनबर्ग ने एक रिपोर्ट पेश की थी।

इस रिपोर्ट का नतीजा काफी बड़ा था। अदानी समूह के शेयरों में बड़े पैमाने पर गिरावट देखी गई थी, मार्केट कैपिटलाइज़ेशन में लगभग 86 बिलियन डॉलर की गिरावट आई थी। इसके अतिरिक्त, समूह के विदेशी-सूचीबद्ध बांडों में इस आरोप के बाद सेल ऑफ भी देखा गया था। इस बार कौनसी कंपनी हिंडनबर्ग रिपोर्ट (Hindenburg Research) के हत्थे चढ़ती है यह देखने लायक होगा।

Tags

Next Story