संडीला: बांग्लादेशी हिन्दुओं से कदाचार, संडीला की हिन्दू आक्रोश यात्रा से उठी आवाज...

बांग्लादेशी हिन्दुओं से कदाचार, संडीला की हिन्दू आक्रोश यात्रा से उठी आवाज...
बांग्लादेश के नराधमो को मिले मृत्युदंड और हिन्दुओं को सुरक्षा हिन्दू राष्ट्र रक्षा समिति की अगुवाई में राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन

संडीला। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के विरोध में हिन्दू रक्षा समिति की संडीला यूनिट ने राष्ट्रपति को मांगपत्र भेज केन्द्र सरकार के कड़े हस्तक्षेप की मांग की है। कहा, सरकार अंतरराष्ट्रीय कानूनों और वैश्विक कूटनीति से बांग्ला देश में हिन्दुओं के दमनकारियों को मृत्युदंड सुनिश्चित करे।

मुस्लिम आततायी सड़कों पर, घरों में घुस कर मारकाट कर रहे हैं। हिन्दू धर्मस्थलों को तबाह कर दिया है। ऐसे में पूरी दुनिया के हिन्दुओं में बेचैनी, भय और आक्रोश है।

हिन्दू आक्रोश यात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अनुषांगिक संगठनों के अलावा दूसरे संगठन भी शामिल रहे। आक्रोश यात्रा जिला प्रचारक राजेश, जिला कार्यवाह तीर्थराज, जिला संघचालक जय प्रकाश पाण्डेय, नगर कार्यवाह डॉ.अनुराग के मार्गदर्शन में नगर भर में निकली। सण्डीला विधायक अलका सिंह अर्कवंशी, बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सिद्ध प्रताप मौर्य, जिला संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ महेन्द्र कुमार सोनी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रमन नीतीश जायसवाल, भाजपा संडीला ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ संजय शुक्ला, खंड कार्यवाह अखिलेश, विभा सिंह, संतोष अस्थाना, प्रेम बाबा, हिन्दू जागरण मंच जिलाध्यक्ष अनुराग, जिला मंत्री अनुज, मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र संयोजक अतुल तिवारी, सभासद अजय द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष रिंकू सक्सेना, महामंत्री ऋषभ खन्ना, पूर्व सभासद अभय गुप्ता, मल्हेरा मण्डल अध्यक्ष पंकज अवस्थी, गोविंदा, दिनेश गुप्ता, रिंकू सक्सेना, रवि चौधरी, प्रियंक पाण्डेय, पीयूष गुप्ता, अर्पित गुप्ता, अभिषेक, विशाल, शिवम् शुक्ला समेत हजारों हिन्दू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन में कहा गया है, हिन्दू समाज संक्रमण काल में है, मजहबी कट्टरता का दौर है, इतनी भयावह स्थिति में भी कोई मजहब का ठेकेदार या अल्पसंख्यक अधिकारों के लिए रात दिन चिल्ल पों करने वाला सामने नहीं आ रहा। बांग्ला देश के हालात पर भर्त्सना और संवेदना के दो बोल नहीं फूट रहे। भारत सरकार बिना देर हस्तक्षेप कर बांग्ला देश के हिन्दुओं के गुनहगारों को मौत की सजा और शेष हिन्दुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Tags

Next Story