Rashifal 06 July 2024: किन राशियों को मिलेगी भगवान शनि की कृपा? पढ़िए यहां...

Rashifal 06 July 2024: किन राशियों को मिलेगी भगवान शनि की कृपा? पढ़िए यहां...
आज 6 जुलाई 2024 दिन शनिवार है। इस दिन को हिंदू धर्म में भगवान शनि देव को समर्पित किया गया है।

Rashifal 06 July 2024, Horoscope Today: आज 6 जुलाई 2024 दिन शनिवार है। इस दिन को हिंदू धर्म में भगवान शनि देव को समर्पित किया गया है। आइए जानते हैं शनि देव की कृपा किन राशियों पर बरसेगी....

मेष राशि(Aries)

शनिवार 6 जुलाई को मेष राशि वालों का दिन ठीक ठाक रहेगा। तरक्की में आ रही बाधा परोपकार और शनि देव की पूजा करने से दूर होगी। कोई नया घर खरीद सकते हैं। ऑफिस में विरोधी आपको परेशान करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus)

नौकरी में किसी प्रकार का बदलाव आपके लिए परेशानी बन सकता है साझेदारी में काम करने से सफलता हाथ लगेगी इसी बात करने का मन परेशान हो सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। बिना सोचे समझे किसी योजना में धन लगाने से आर्थिक स्थिति कमजोर होगी।

मिथुन राशि (Gemini)

6 जुलाई को मिथुन राशि का दिन खुशनुमा रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कामों में गति के कारण ज्यादा काम करना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। ससुराल वालों को पैसा उधार न दें अन्यथा रिश्तों में समस्या आएगी।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वाले लोगों के शनिवार यानी आज का दिन तुलनात्मक रूप से अच्छ बीतने वाला है। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। युवा जातक अपने समय का पूरा इस्तमाल करें फालतू समय व्यतीत न करें। आपके पार्टनर आपको किसी बात से नाराज हो सकते हैं, उन्हें मना लें।

सिंह राशि (Leo)

6 जुलाई को सिंह राशि वालों का स्वास्थ्य के लिए अच्छा नही होने वाला। जिस चीज का सपना आप लंबे समय से देखते आ रहे हैं वो पूरा हो सकता है। नौकरी बदलने की इच्छा है तो पूरी होगी। विरोधी आपका काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगे जिससे आपको कम करने में परेशानी आएगी। बचत करना शुरू कर दें आगे फायदेमंद रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

शनिवार को कन्या राशि वालों तनाव बढ़ेगा। परिवार के किसी सदस्य से निराशाजनक सूचना मिल सकती है। शनिवार को किसी यात्रा पर जाना पढ़ सकता है। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हों। परिवार के बड़े सलाह दें तो उस पर अमल करें। बिजनेस में भाग दौड़ बनी रहेगी।

तुला राशि(Libra)

आज यानी 6 जुलाई शनिवार का दिन तुला राशि वालों का सामान्य रहेगा। अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में पार्टनर का साथ भी ले सकते हैं। आपकी संतान आपकी लिए कोई उपहार लेकर आ सकती है। सेहत पर थोड़ा ज्यादा ध्यान दें। युवा जातक अपने मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

जीवन में कुछ नया बदलाव आने वाला है। व्यापारी वर्ग को लाभ मिलेगा जिससे आर्थिक पक्ष भी सुधरेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आज मन में तनाव की स्थिति रहेगी। किसी लंबे यात्रा में जाने के संकेत हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु जातक वाले लोगों का 06 जुलाई 2024 को व्यापार और व्यवसाय में सतर्कता बरतनी होगी। कम से कम धन निवेश करें। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। परिवार वालों के साथ पिकनिक में जा सकते हैं। किसी से मांग कर वाहन ना चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आपको किसी स्वास्थ्य संबंधित समस्या के होने की आशंका बन रही है, ऐसा होने से पहले आप डॉक्टरी परामर्श लें।

मकर राशि (Capricorn)

12 राशियों में से एक मकर है जिनका आज यानी शनिवार का दिन काफी उतार चढाव वाला रहने वाला है। लंबे समय से लटका कानूनी मामले में ध्यान से आगे बढ़ें। पारिवारिक समस्याओं को मिलकर बात करके सुलझाएं नही तो रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। लव लाइफ जी rje लोग रोमांटिक डेट में जा सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ जातक वाले लोगों को प्रसन्नता मिलेगी। अधूरे काम पूरे होंगे। काम को लेकर परेशान होंगे क्रोध भी बढ़ेगा। परिवार में वाद विवाद होने की संभावना है। आपको अपनी जिम्मेदारी से घबराने की आवश्यकता नहीं है।

मीन राशि(Pisces)

6 जुलाई शनिवार को मीन जातक वालों का दिन मिलजुला रहेगा। काम में आलस्य दिखाने से नुकसान हो सकता है। किसी को पैसा उधार दिया है तो मिलने के आसार नहीं है। इससे आर्थिक स्थिति खराब होगा। विद्यार्थियों की नए कोर्स के प्रति रुचि बढ़ेगी। व्यापार व्यवसाय में साथियों का सहयोग लें।

Tags

Next Story