Rashifal 07 July 2024: मेष से लेकर मीन तक यहां पढ़िए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल...

Rashifal 07 July 2024: मेष से लेकर मीन तक यहां पढ़िए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल...

Rashifal 07 July 2024, Horoscope Today: आज 07 जुलाई 2024 को दिन रविवार है। हिंदू धर्म के कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। पुष्य नक्षत्र के साथ साथ आज के दिन हर्षण और व्रज योग भी रहेगा। आइए जानते हैं सभी का दैनिक राशिफल

मेष राशि(Aries)

शनिवार 7 जुलाई को मेष राशि वालों का दिन परेशानी से भरा रहेगा। आप पुरानी नौकरी छोड़ नई की ओर अग्रसर हो सकते हैं, जो कि समस्या खड़ी करेगी। अभी निवेश करने से भविष्य में दोगुना रिटर्न मिलेगा। शादी ब्याह की चर्चा किसी से भी न करें। बाहर का तला भुना खाना खाने से बचें।

वृषभ राशि (Taurus)

नौकरी की तलाश में हैं तो खुश हो जाइए अब आपको नई नौकरी मिलेगी। व्यापार व्यवसाय में अभी निवेश किया हुआ धन बाद में मान्यता के फल देगा आर्थिक नुकसान से आपको खुद ही बचना होगा। नौकरी में बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। आलस्य त्याग कर काम में आगे बढ़ें।

मिथुन राशि (Gemini)

7 जुलाई को मिथुन राशि का दिन ठीक ठाक रहेगा। नौकरी में आ रही रुकावटें कुछ समय तक और बनी रहेंगी। कुछ समय के बाद ही सफलता मिलेगी। पेट संबंधी समस्या होने पर लापरवाही न बरतें तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। व्यापार और व्यवसाय में पार्टनर आपको धोखा दे सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वाले लोगों के रविवार यानी आज का दिन तुलनात्मक रूप से अच्छ बीतने वाला है। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। युवा जातक अपने समय का पूरा इस्तमाल करें फालतू समय व्यतीत न करें। आपके पार्टनर आपको किसी बात से नाराज हो सकते हैं, उन्हें मना लें।

सिंह राशि (Leo)

7 जुलाई को सिंह राशि वालों का स्वास्थ्य के लिए अच्छा नही होने वाला। जिस चीज का सपना आप लंबे समय से देखते आ रहे हैं वो पूरा हो सकता है। नौकरी बदलने की इच्छा है तो पूरी होगी। विरोधी आपका काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगे जिससे आपको कम करने में परेशानी आएगी। बचत करना शुरू कर दें आगे फायदेमंद रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

रविवार को कन्या राशि वालों तनाव बढ़ेगा। परिवार के किसी सदस्य से निराशाजनक सूचना मिल सकती है। शनिवार को किसी यात्रा पर जाना पढ़ सकता है। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हों। परिवार के बड़े सलाह दें तो उस पर अमल करें। बिजनेस में भाग दौड़ बनी रहेगी।

तुला राशि(Libra)

आज यानी 7 जुलाई रविवार का दिन तुला राशि वालों का सामान्य रहेगा। अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में पार्टनर का साथ भी ले सकते हैं। आपकी संतान आपकी लिए कोई उपहार लेकर आ सकती है। सेहत पर थोड़ा ज्यादा ध्यान दें। युवा जातक अपने मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

जीवन में कुछ नया बदलाव आने वाला है। व्यापारी वर्ग को लाभ मिलेगा जिससे आर्थिक पक्ष भी सुधरेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आज मन में तनाव की स्थिति रहेगी। किसी लंबे यात्रा में जाने के संकेत हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु जातक वाले लोगों का 07 जुलाई 2024 को व्यापार और व्यवसाय में सतर्कता बरतनी होगी। कम से कम धन निवेश करें। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। परिवार वालों के साथ पिकनिक में जा सकते हैं। किसी से मांग कर वाहन ना चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आपको किसी स्वास्थ्य संबंधित समस्या के होने की आशंका बन रही है, ऐसा होने से पहले आप डॉक्टरी परामर्श लें।

मकर राशि (Capricorn)

12 राशियों में से एक मकर है जिनका आज यानी रविवार का दिन काफी उतार चढाव वाला रहने वाला है। लंबे समय से लटका कानूनी मामले में ध्यान से आगे बढ़ें। पारिवारिक समस्याओं को मिलकर बात करके सुलझाएं नही तो रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। लव लाइफ जी rje लोग रोमांटिक डेट में जा सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ जातक वाले लोगों को प्रसन्नता मिलेगी। अधूरे काम पूरे होंगे। काम को लेकर परेशान होंगे क्रोध भी बढ़ेगा। परिवार में वाद विवाद होने की संभावना है। आपको अपनी जिम्मेदारी से घबराने की आवश्यकता नहीं है।

मीन राशि(Pisces)

7 जुलाई रविवार को मीन जातक वालों का दिन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार और व्यवसाय में खुशी बनी रहेगी अर्थात लाभ के संकेत है। घर परिवार में वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद मिलेगा नहीं ऑफिस में भी अधिकारी आपको प्रोत्साहित करेंगे जिससे आपको काम करने में आसानी होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लोगों को भी सफलता मिलेगी।

Tags

Next Story