आज का राशिफल: आज का दिन आपके लिए है खास, जानिए क्या आयेगा बड़ा बदलाव?

आज का दिन आपके लिए है खास, जानिए क्या आयेगा बड़ा बदलाव?
X

Rashifal 28 Feburary 2025: 28 फरवरी को शुक्रवार का दिन है। ग्रहों की चाल के अनुसार कुछ लोगों का दिन अच्छा होगा तो कुछ राशियों की स्थिति बिगड़ सकती है। मेष राशि वालों को कल आर्थिक मामलों में अच्छा रहेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल...

मेष राशि(Aries)

आज यानी 28 फरवरी शुक्रवार के दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। आपके परिवार में किसी मेहमान के आगमन हो सकता है। आपको किसी की बात बुरी लग सकती है। आपको अपनी संतान की नौकरी को लेकर भाग दौड़ लगानी पड़ेगी। आपका मित्र कोई सलाह दे सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

वृषभ राशि (Taurus)

28 फरवरी यानी शुक्रवार का दिन वृषभ राशि के लिए समस्याओं से भरा हो सकता है। आपके कुछ नए झंझट उभर सकते हैं। परिवार में लोगों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। यदि आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो दूर होगी। आपकी संतान किसी चीज की फरमाइश करेगा या करेगी तो पूरा करना होगा।

मिथुन राशि (Gemini)

आज यानी 28 फरवरी को मिथुन राशि के लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। आपको अपने बिजनेस में कोई नुकसान होने से आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी। पैसों की कमी से कोई काम बिगड़ेगा। आपको ज्यादा सोच विचार करके काम करना होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। घूमने फिरने के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer)

बात करें कर्क जातक वालों की तो आज यानी 28 फरवरी शुक्रवार का दिन मिला जुला रहने वाला है। आपके घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। कोई नया काम शुरू करेंगे तो उसमें लाभ मिलेगा। किसी धार्मिक काम में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo)

आज यानी 28 फरवरी का दिन सिंह राशि वालों के लिए खुशनुमा रहेगा। आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। नए वाहन की खरीदारी आपके लिए शुभ रहेगी। करियर को लेकर जो समस्या थी वह दूर होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा। पारिवारिक मामलों में टेंशन बढ़ सकती है।

कन्या राशि (Virgo)

28 फरवरी यानी शुक्रवार के दिन कन्या जातक के लोगों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका कहीं निवेश करेंगे, तो लंबे समय बाद उसमें फायदा मिलेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोग जोखिम लेने से बचें। बिजनेस पार्टनर से आपको धोखा मिल सकता है, ऐसे में थोड़ा सावधान रहकर काम करें। किसी प्रॉपर्टी की खरीददारी करते समय उसके कागजातों को ध्यान से पढ़ लें।

तुला राशि(Libra)

आज यानी 28 फरवरी का दिन तुला राशि वालों का कोई बड़ा नुकसान होगा, जिससे वो परेशान रहेंगे। आप किसी में निवेश करेंगे तो अच्छा लाभ नहीं मिलने से मन परेशान होगा। आप व्यवसाय में कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें। संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज शुक्रवार के दिन की शुरुआत वृश्चिक राशि वाले माता रानी की पूजा के साथ करें, सारे बिगड़े हुए काम बन जाएंगे। यही कारण है कि बाकी के दिनों की तुलना में आपका दिन अच्छा रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को सभाएं करने का मौका मिलेगा। आपको कुछ विशेष लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

सभी 12 राशि में एक धनु राशि भी है जिनका आज यानी 28 फरवरी का दिन अच्छा रहेगा। किसी नई दुकान, मकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। काम में कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। पारिवारिक जीवन में खटपट चल रही थी तो दूर होगी। पिताजी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। लव लाइफ जी रहे लोगों को खुशी मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn)

आज यानी 28 फरवरी शुक्रवार के दिन मकर जातक वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आप अपने काम में किसी प्रकार का कोई रिस्क लेने से बचें। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर आप परेशान रहेंगे। अपने लोगों से थोड़ा दूरी बनाकर रखें। अपने मित्र के साथ कहीं पार्टी करने की योजना बना सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं को मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज यानी 28 फरवरी शुक्रवार के दिन कुंभ जातक के लिए अच्छा नहीं रहेगा। कोई पुराना काम आज के दिन बिगड़ सकता है। घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। अपने वाणी और व्यवहार में संयम रखें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। घर परिवार में लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। किसी यात्रा में जाते समय वाहन का सावधानी पूर्वक उपयोग करें।

मीन राशि (Pisces)

आज यानी 28 फरवरी शुक्रवार का दिन मीन राशि के लोगों के लिए तुलनात्मक रूप से अच्छा रहेगा। व्यापार और व्यवसाय में समस्या चल रही थी तो वो दूर होगी। नौकरी पेशा वाले लोगों को बॉस से तारीफ सुनने को मिल सकती है। कोई पारिवारिक मुद्दा आपको परेशान कर सकता है। माता पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम भी पूरा होगा।

Tags

Next Story