Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे और रायबरेली में भीषण एक्सीडेंट, हादसों में 6 लोगों की मौत

यमुना एक्सप्रेसवे और रायबरेली में भीषण एक्सीडेंट, हादसों में 6 लोगों की मौत

Pune Hit and Run Case

Yamuna Expressway Accident : मथुरा, उत्तर प्रदेश। यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण एक्सीडेंट की खबर सामने आई है। हादसा इतना खतरनाक था कि, मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। यमुना एक्सप्रेसवे के अलावा एक हादसा रायबरेली में भी हुआ है। इस हादसे में भी तीन लोगों की मौत हुई है।

सीओ महावन, भूषण वर्मा ने बताया कि, 'यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार के दूसरे वाहन से टकराने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार लोग दिल्ली के रहने वाले थे और वाराणसी से लौट रहे थे।'

यमुना एक्सप्रेसवे के अलावा रायबरेली में भी हादसा हुआ है। रायबरेली के बहाई के लालगंज थाना क्षेत्र में दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जो बाद में एक खंभे से टकरा गई। तीनों शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जांच चल रही है।

Tags

Next Story