Breaking News : काशी विश्वनाथ मंदिर के पास गिरे मकान, NDRF ने बचाई 7 जिंदगी, 1 महिला की मौत

Breaking News : काशी विश्वनाथ मंदिर के पास गिरे मकान, NDRF ने बचाई 7 जिंदगी, 1 महिला की मौत

काशी विश्वनाथ मंदिर के पास गिरे 2 मकान

Breaking News : मकान गिरने से घायल हुए लोगों का इलाज कबीरचौरा अस्पताल में किया जा रहा है।

Breaking News : वाराणसी, उत्तरप्रदेश। काशी विश्वनाथ मंदिर के येलो जोन में 2 मकान गिर गए हैं। यहां करीब 8 लोग माकन के मलबे में फंसे थे। 7 को एनडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू अभियान चला कर बाहर निकाला गया वहीं एक महिला की मौत हो गई है । जानकारी के अनुसार जो मकान गिरे हैं वो कशी विश्वनाथ मंदिर के प्रवेश द्वार 4 A में थे। हादसे की जानकारी मिलने पर बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। वाराणसी हादसे पर पीएम मोदी ने जानकारी ली है। कमिश्नर कौशल राज से फोन पर उन्होंने अपडेट लिया है।

एनडीआरएड और एसडीआरएफ ने पुलिस की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार मलबे में से 7 लोगों को निकाल लिया गया है। जबकि 2 महिलायें लापता थीं। मलबे में उन्हें ढूंढने की कोशिश की जा रही है। मकान गिरने से घायल हुए लोगों का इलाज कबीरचौरा अस्पताल में किया जा रहा है।

वाराणसी में कशी विश्वनाथ मंदिर के गेट 4 पर प्रवेश रोक दिया गया है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालु गेट 1 और 2 से पटरवेश कर रहे हैं। माकन गिरने के बाद कुछ श्रद्धालुओं को भी चोट आई है। मकान गिरते ही चारों ओर चीख पुकार मच गई थी। पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि, मकान 70 से 75 साल पुराने थे।

वाराणसी मंडल के कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने बताया कि, "यहां दो मकान ढह गए, जिनमें 9 लोग फंस गए। इनमें से 2 लोग खुद ही बाहर निकल आए और 7 लोगों को बचा लिया गया। एक महिला की मौत हो गई है और बाकी का इलाज चल रहा है। बचाव अभियान लगभग पूरा हो चुका है। हमारी अगली प्राथमिकता मलबे को साफ करना और घरों में पानी और बिजली की आपूर्ति बहाल करना है...मकान की ऊपरी मंजिल ढह गई है और उन मंजिलों पर लोग फंस गए हैं।"

Tags

Next Story