Rekha Gupta Net Worth: कितनी संपत्ति की मालकिन है दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता, पहली बार की थी जीत हासिल

Rekha Gupta Net Worth: देश की राजधानी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बन गई है जिन्हें भारतीय जनता पार्टी की ओरRekha Gupta Net Worth: से जिम्मेदारी सौंप गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री रेस में कई बड़े नाम सामने आ रहे थे जिसमें से महिला मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर महिला मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित जैसे बड़े नाम भी पहले आ चुके हैं।
सवाल है कि, आखिर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की संपत्ति कितनी है और कैसा है उनका सफर चलिए जान लेते इसके बारे में।
पांच करोड़ की प्रॉपर्टी है उनके पास
आपको बताते चलें कि, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पहली बार शालीमार बाग से चुनाव लड़ा था जहां पर उन्होंने जिस हासिल की। दिल्ली विधानसभा 2025 चुनाव के दौरान दायर हलफनामे के अनुसार, रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति लगभग 5.3 करोड़ रुपये है। रेखा गुप्ता के पास 1,48,000 नकद रुपये हैं और उनके बैंक खाते में 22 लाख 42 हजार 242 रुपये जमा हैं. इसके अलावा उनके पास कई कंपनियों में शेयर भी हैं। बताया जा रहा हैं कि, रेखा गुप्ता एक वकील की भूमिका है और साथ रहते ही राजनीतिक करियर की शुरुआत भी की।
नई मुख्यमंत्री के पास नहीं कोई कार
संपत्ति के अलावा कार की बात करें तो, रेखा गुप्ता और उनके पति के पास 53 लाख 68 हजार 323 रुपये की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है. रेखा गुप्ता के पास अपनी कोई कार नहीं है. उनके पति के नाम पर मारुति XL6 (2020 मॉडल) की एक कार है. रेखा गुप्ता के पास दिल्ली के रोहिणी में एक घर है, जिसकी कीमत लाखों में है।
कई पदों पर संभाल चुकी हैं कार्य
आपको बताते चलें कि, दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा का हाथ 2003-2004 के करीब संभाला था। उस दौरान पार्टी की ओर से उन्हें बीजेपी युवा मोर्चा दिल्ली सचिव बनाया गया। अप्रैल 2007 में उत्तरी पीतमपुरा वार्ड से बीजेपी के टिकट पर पार्षद बनीं. 2010 में रेखा गुप्ता को बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया. वर्तमान में वो बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।
बताया जाता हैं कि वे दो बार शालीमार सीट पर विधानसभा सीट पर जीत चुकी हैं लेकिन अब हार मिली है।