INDIA Block Menifesto: झारखंड चुनाव को लेकर I.N.D.I.A ब्लॉक ने दिए 7 वचन, बढ़ाया धान का MSP

INDIA Menifesto: झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं इसे लेकर राजनीतिक पार्टियों अपने वादों का घोषणा पत्र जारी कर रही है इस प्रक्रिया में ही आज मंगलवार को I.N.D.I.A ब्लॉक ने अपने 7 वादों वाला घोषणा पत्र जारी किया है। इसमें महिला वर्ग से लेकर गरीबों जरूरतमंदों के लिए बड़ी घोषणाएं की गई हैं।
इन पार्टियों ने साथ मिलकर जारी किया पत्र
आपको बताते चलें कि, आज I.N.D.I.A ब्लॉक की गठबंधन पार्टी में शामिल कांग्रेस, जेएमएम, आरजेडी और सीपीआई-एम ने झारखंड चुनाव के लिए संयुक्त रूप से घोषणा पत्र जारी किया है। घोषणापत्र जारी कर जनता से प्रमुख और महत्वपूर्ण सात वादे किए गए है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा पार्टी प्रमुख मौजूद रहे।
घोषणा पत्र में की यह वादें
बताते चलें कि, गठबंधन के इस घोषणापत्र में कई बड़े वादे किए गए हैं, जो इस प्रकार हैं...
1. गरीब वर्ग के लिए हर महीने 7 किलो राशन/ प्रति व्यक्ति और 450 का एलपीजी सिलिंडर देने का किया वादा।
2. आरक्षण ST 28%, SC 12%, OBC 27%
3. महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह देने का किया वादा
4. सरना धर्म कोड होगा लागू।
5. 10 लाख सरकारी नौकरी, 15 लाख का स्वास्थ्य बीमा का वादा किया।
6. धान की MSP 3200 रुपये प्रति क्विंटल.
7. हर जिले में एक इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज और एक यूनिवर्सिटी शुरू करने का किया वादा।