भारत द्वारा UK जाने वाले नागरिकों को एडवाइजरी जारी, सतर्क रहने की दी सलाह

भारत द्वारा UK जाने वाले नागरिकों को एडवाइजरी जारी, सतर्क रहने की दी सलाह
Advisory To India Citizens Travelling To UK : भारतीय विदेश मंत्रालय ब्रिटेन की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Advisory To India Citizens Travelling To UK : नई दिल्ली। यूनाइटेड किंगडम के कुछ हिस्सों में दंगों की स्थिति को देखते हुए भारतीय उच्चायोग द्वारा नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। भारत सरकार ने नागरिकों को ब्रिटेन के कुछ संवेदनशील इलाकों में ट्रेवल करने से पहले सतर्क रहने को कहा है। भारतीय विदेश मंत्रालय ब्रिटेन की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

एडवाइजरी जारी करते हुए कहा गया है कि, "भारतीय यात्रियों को यूनाइटेड किंगडम के कुछ हिस्सों में हाल की गड़बड़ी के बारे में पता होगा। लंदन में भारतीय उच्चायोग स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है। भारत के पर्यटकों को यूके में यात्रा करते समय सतर्क रहने और उचित सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी स्थानीय समाचारों और सलाह का पालन करने और उन क्षेत्रों से बचने की सलाह दी जाती है जहां विरोध प्रदर्शन चल रहा है।

ब्रिटेन में क्यों हो रही है हिंसा :

बीते कुछ समय से ब्रिटेन में काफी प्रदर्शन हो रहा है। मशहूर सिंगर टेलर स्विफ्ट की थीम पार्टी में तीन बच्चियों की हत्या हुई थी। इसके बाद ब्रिटेन में फार - राइट प्रोटेस्टर्स प्रदर्शन करने लगे। देखते ही देखते स्थिति इतनी ख़राब हो गई कि, ब्रिटेन के पीएम को बयान जारी करना पड़ा।




Tags

Next Story