Asian Champions Trophy: चीन को 1-0 से हराकर भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी, पांचवी बार रचा इतिहास

Asian Champions Trophy: भारत के लिए आज का दिन काफी अच्छा साबित हुआ है जहां पर हॉकी के एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के मुकाबले में आज चीन को 1-0 से करारी मात दी है। बताते चलें कि, भारत के नाम यह उपलब्धि पहली नहीं बल्कि पांचवीं बार जीत हासिल की है।
भारत के जुगलराज ने किया गोल
आपको बताते चलें कि, चीन से मुकाबला करते हुए भारतीय हॉकी टीम ने बड़ा जज्बा दिखाया है। भारत ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। यह करिश्मा दरअसल भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने जुगराज को पास किया और उन्होंने गेंद को गोल पोस्ट में धकेल कर शानदार गोल किया। इसके अलावा मैच की शुरुआत में चीन ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए भारतीय डिफेंस को बैकफुट पर ला दिया था. पहले ही क्वार्टर में भारत को 2 पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन दोनों बार चीनी गोलची ने अपने गोल पोस्ट को सुरक्षित रखा।
भारत का प्रदर्शन रहा शानदार
आपको बताते चलें कि, भारत ने जीत के साथ सोने का पदक अपने नाम किया है। जिसके साथ चीन ने सिल्वर मेडल जीता तो वहीं पर अंतिम क्षणों में चीन के खिलाड़ियों ने काफी देर तक गेंद की पोजेशन अपने पास रखी, लेकिन भारत का डिफेंस भी शानदार रहा। इसके अलावा पाकिस्तान ने तीसरा स्थान हासिल किया है।