भारतीय शूटर मनु भाकर ने रचा इतिहास, शूटिंग में जीता ब्रॉन्ज पदक, भारत को पहली उपलब्धि

भारतीय शूटर मनु भाकर ने रचा इतिहास, शूटिंग में जीता ब्रॉन्ज पदक, भारत को पहली उपलब्धि
आज भारतीय शूटर मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

Paris Olympics 2024 : पेरिस में हो रहे ओलंपिक खेलों से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर आज भारतीय शूटर मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके साथ ही भारत के खाते में आज पहला पदक जुड़ गया है। बताया जा रहा है कि, फाइनल मुकाबले में आज मनु सिल्वर मेडल जीतने से सिर्फ 0.1 पॉइंट्स से चूक गईं, नहीं तो आज देख नाम सिल्वर या सोने का पदक दर्ज होता।

टोक्यो ओलंपिक में चूक गई थी मनु

आपको बताते चलें कि,2021 के टोक्यो ओलिंपिक में मनु को परेशानी का सामना करना पड़ा था जहां पर उनकी पिस्टल खराब हो गई थी जिस वजह से 20 मिनट तक वे निशाना नहीं लगा पाईं। जिसके बाद पिस्टल ठीक हुई, तब भी मनु सिर्फ 14 शॉट लगा पाईं और फाइनल की रेस से बाहर हो गईं थीं। मनु निराश थीं लेकिन पेरिस ओलिंपिक्स में भारत को मेडल दिलाकर अपना सपना पूरा किया है।

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/ParisOlympics2024?src=hash&ref_src=twsrc^tfw">#ParisOlympics2024</a> पेरिस ओलंपिक में निशानेबाज मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता। <a href="https://t.co/XxJscKaBL1">pic.twitter.com/XxJscKaBL1</a></p>— ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="https://twitter.com/AHindinews/status/1817507561597460860?ref_src=twsrc^tfw">July 28, 2024</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

भगवत गीता को दिया जीत का श्रेय

आपको बताते चलें कि, मनु भाकर ने शूटिंग फाइनल के दौरान अपनी शांत चित्त रहने और मैडल जीतने का श्रेय भगवद गीता को दिया है।उन्होंने कहा कि गीता श्लोक ने उन्हें प्रक्रिया पर टिके रहने और परिणामों की चिंता न करने की सीख दी।

Tags

Next Story