IPL 2025 Retention: अब IPL में नही चलेगी विदेशी खिलाड़ियों की मनमानी, BCCI ने बदले नियम

अब IPL में नही चलेगी विदेशी खिलाड़ियों की मनमानी, BCCI ने बदले नियम
आईपीएल शीर्ष परिषद की शनिवार को बैठक हुई, जिसमें मेगा ऑक्शन से जुड़े नियमों पर चर्चा हुई।

IPL 2025 Retention Player Fees: इंडियन प्रीमियर लीग(IPL 2025) के मेगा ऑक्शन से ठीक पहले रिटेंशन से जुड़े नियमों में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही ऑक्शन पर्स भी बढ़ा दिया गया है। इसमें राइट टू मैच का ऑप्शन भी रखा जाएगा। आईपीएल शीर्ष परिषद की शनिवार को हुई बैठक में ये निर्णय लिए गए हैं। आइए आपको बताते हैं इस बैठक में क्या-क्या फैसले लिए गए...

6 खिलाड़ी कर सकेंगे रिटेन

इस बार की सभी 10 टीमें अपने 6-6 खिलाड़ियों को बरकरार(रिटेन) कर सकती है। या फिर राइट टू मैच (RTM) का प्रयोग कर वापसी करा सकती हैं। इन दोनों का संयोजन टीम को खुद बैठना होगा। जैसे अगर कोई टीम केवल तीन खिलाड़ियों को रिटेन करती है तो उसे मेगा ऑक्शन में 3 आरटीएम कार्ड दिए जाएंगे। इन छह प्लेयर में 5 कैप्ड प्लेयर(देसी या विदेशी) या अधिकतम दो अनकैप्ड प्लेयर्स रिटेन करने होगें।

20 करोड़ बढ़ी पर्स की राशि

नीलामी के लिए अब प्रत्येक फ्रेंचाइजी के पास 120 करोड़ रुपए का पर्स होगा। पहले यह राशि 100 करोड़ थी। जिसमें इंक्रीमेंटल पर्फार्मेंस राशि और मैच फीस भी शामिल हैं।

विदेशी खिलाड़ियों की बढ़ी परेशानियां

पिछले वर्ष विदेशी खिलाड़ियों की हरकतों से परेशान होकर अब नए नियम बनाए गए हैं। विदेशी खिलाड़ियों को नीलामी के पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यदि विदेशी खिलाड़ी पंजीकरण नहीं कराता तो नीलामी में पंजीकरण के लिए अयोग्य हो जाएगा। वहीं निलामी होने के बाद कोई खिलाड़ी नहीं खेलता तो उसे अगले दो वर्ष के लिए बैन कर दिया जाएगा।

Tags

Next Story