14 अफसरों का आईपीएस अवॉर्ड के लिए रास्ता साफ

भोपाल/वेब डेस्क। राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग में पदोन्नति के लिए संघ लोक सेवा आयोग दिल्ली में पदोन्नति बैठक हो चुकी है। जिसमें मप्र राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग के लिए 1995, 96, 97 और 98 बैच के 29 अधिकारिायों के नामों पर चर्चा हुई है।
राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस संवर्ग में पदोन्नति के लिए 1995 बैच के 3 अधिकारी देवेन्द्र सिरोलिया, प्रकाश चंद्र परिहार हैं। इनमें से अनिल मिश्रा सेवा में नहीं है। जबकि 1996 बैच के 10 अधिकारियों में विनोद कुमार सिंह, मनीष खत्री, राजेश त्रिपाठी, सुनील कुमार मेहता, वीरेन्द्र जैन, देवेन्द्र कुमार पाटीदार, राय सिंह नरवरिया, राम शरण प्रजापति, गोपाल प्रसाद खंडेल, सुंदर सिंह कनेश का नाम शामिल हैं। इसी तरह 1997 बैच के 14 अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा, राजेश व्यास, पदमा विलोचन शुक्ला, सुधीर अग्रवाल, पंकज कुमार पांडेय, अजय पांडेय, संजय अग्रवाल, मुन्नालाल चौरसिया, दिलीप सोनी, सीताराम ससत्य, अवधेश प्रताप सिंह बागरी, राजेन्द्र वर्मा, अमृ़त मीणा, विक्रांत मुराव के नाम शामिल हैं। इसी तरह 1998 बैच के सिर्फ दो अधिकारी सुरेन्द्र कुमार जैन और आशीष खरे के नाम पर भी चर्चा हुई। इनमें से 14 अधिकारियों को आईपीएस अवॉर्ड होना है। विनोद कुमार सिंह, मनीष खत्री, सुनील मेहता, वीरेन्द्र जैन, देवेन्द्र पाटीदार, राय सिंह नरवरिया, रामशरण प्रजापति, गोपाल प्रसाद खंडेल, सुंदर सिंह कनेश, राजेश व्यास, पदमा शुक्ला और सुधीर अग्रवाल को आईपीएस अवॉर्ड होगा। जबकि दो अधिकारी अरुण मिश्रा राजेश त्रिपाठी को बंद लिफाफा खोलने की स्थिति पर प्रमोशन मिलेगा।