Home > Lead Story > बीमार पत्नी की मौत के 8 मिनट बाद ही IPS Shiladitya Chetia ने दुनिया को कहा अलविदा

बीमार पत्नी की मौत के 8 मिनट बाद ही IPS Shiladitya Chetia ने दुनिया को कहा अलविदा

IPS Shiladitya Chetia Death : पिछले 4 महीने से वे छुट्टी पर थे क्यूंकि उनकी पत्नी अस्पताल में भर्ती थीं।

IPS Shiladitya Chetia
X

बीमार पत्नी की मौत के 8 मिनट बाद ही IPS Shiladitya Chetia ने दुनिया को कहा अलविदा

IPS Shiladitya Chetia Death : बीते चार महीने से एक पति अपनी बीमार पत्नी की सेवा में लगा हुआ था। शाम 4:24 मिनट पर पत्नी ने दम तोड़ दिया इसके 8 मिनट बाद 4:32 बजे पति ने भी अपने जीवन को समाप्त कर लिया। यह कोई कहानी नहीं बल्कि सच्ची घटना है। इस व्यक्ति का नाम है आईपीएस शिलादित्य चेतिया, ये 2009 बैच के अधिकारी थे। उनके निधन पर असम पुलिस ने दुःख जताया है।

2009 बैच के अधिकारी शिलादित्य चेतिया असम सरकार में सचिव गृह और राजनीतिक पद पर थे। पिछले 4 महीने से वे छुट्टी पर थे क्यूंकि उनकी पत्नी अस्पताल में भर्ती थीं। शिलादित्य चेतिया की पत्नी आगमोनी बरबरुआ को कैंसर था। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। लम्बे समय तक इलाज के बावजूद उनके स्वास्थ में कोई सुधार नहीं हो रहा था।

डॉक्टर्स ने आगमोनी बरबरुआ को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आईपीएस शिलादित्य मौन हो गए। उन्होंने डॉक्टर्स और नर्स को रूम से बाहर जाने को कहा। उनका कहना था कि , वे प्रार्थना करना चाहते हैं। इसके बाद डॉक्टर उन्हें छोड़ कर चले गए। जब वे बाहर गए तो कमरे से गोली की आवाज सुनाई दी। जैसे ही सब रूम में गए तो देखा कि, शिलादित्य का शव खून से लथपथ स्थिति में पड़ा है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार शिलादित्य ने सर्विस राइफल से अपने सिर पर गोली मार ली इसके कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वे मात्र 44 वर्ष के थे। उनके निधन पर असम पुलिस ने दुःख जताया है।

डीजीपी एसपी सिंह ने कहा कि, 'दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम में, श्री शिलादित्य चेतिया आईपीएस 2009 आरआर, सचिव गृह एवं राजनीतिक सरकार असम ने आज (18 जून) शाम आत्महत्या कर ली। उनकी पत्नी की मृत्यु की घोषणा की, जो लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। पूरा असम पुलिस परिवार गहरे शोक में है।'

Updated : 19 Jun 2024 6:04 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Gurjeet Kaur

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top