Haryana ECI Election Result: क्या BJP प्रशासन पर दबाव बना रही है, नतीजे अपडेट क्यों नहीं हो रहे...कांग्रेस ने उठाए सवाल

Haryana ECI Election Result
Haryana ECI Election Result : नई दिल्ली। हरियाणा और जम्मू कश्मीर में मतगणना जारी है। जम्मू - कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस आएगी चल रही है लेकिन हरियाणा में कांग्रेस के साथ खेला होते नजर आ रहा है। हरियाणा में सुबह कांग्रेस, भाजपा से आगे चल रही थी लेकिन ईवीएम में वोटों की गिनती शुरू होते ही कांग्रेस पिछड़ती हुई नजर आई। भाजपा, हरियाणा में जीत की हैट्रिक लगाने के करीब जाती नजर आ रही है। इस बीच कांग्रेस ने ईसीआई पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि, क्या भाजपा प्रशासन पर दबाव बना रही है, नतीजे अपडेट क्यों नहीं हो रहे?
एक्स पर ईसीआई को टैग करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि, "लोक सभा नतीजों की तरह हरियाणा में भी चुनावी रुझानों को जानबूझकर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर धीमे धीमे शेयर किया जा रहा है। क्या भाजपा प्रशासन पर दबाव बनाने की चेष्टा कर रही है?"
हरियाणा में 90 सीटों पर मतदान हुआ था। इस समय भाजपा चुनावी बढ़त बनाए हुए है। देखिए ईसीआई के अनुसार रिजल्ट का ट्रेंड...
ईसीआई के रुझान :
भारतीय जनता पार्टी - 48
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस - 36
भारतीय राष्ट्रीय लोकदल - 1
बहुजन समाज पार्टी - १
बता दें कि, कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी, जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को एक ज्ञापन भी सौंपा है। ज्ञापन में उन्होंने अपने अधिकारियों को वेबसाइट को "सच्चे और सटीक आंकड़ों के साथ अपडेट करने" के लिए तत्काल निर्देश जारी करने का अनुरोध किया ताकि झूठी खबरों और दुर्भावनापूर्ण कथाओं का तुरंत मुकाबला किया जा सके।"