ISRO ने Aditya L1 की ऑर्बिट बदली, चार महीने बाद पहुंचेगा लैगरेंज पॉइंट

X
By - Prashant Parihar |5 Sept 2023 2:30 PM IST
Reading Time: इसरो ने बताया कि अब 10 सितंबर को बदली जाएगी तीसरी ऑर्बिट
नईदिल्ली। इसरो ने आज मंगलवार को आदित्य L1 स्पेसक्रॉफ्ट की ऑर्बिट दूसरी बार बढ़ाई। अब ये पृथ्वी की 282 किमी x 40,225 किमी की कक्षा में पहुंच गया है। जिसका मतलब साफ है कि धरती से सबसे कम दूरी 282 किमी और सबसे ज्यादा दूरी 40,225 किमी है।
इसरो ने बताया कि अब 10 सितंबर को रात करीब 2.30 बजे तीसरी बार आदित्य L1 की ऑर्बिट बढ़ाने के लिए कुछ देर के लिए थ्रस्टर फायर किए जाएंगे।बता दें कि आदित्य को 2 सितंबर सुबह PSLV-C57 के XL वर्जन रॉकेट के जरिए श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था।
ये आज से 4 महीने बाद 15 लाख Km दूर लैगरेंज पॉइंट-1 तक पहुंचेगा। इस पॉइंट पर ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता, जिसके चलते यहां से सूरज पर आसानी से रिसर्च की जा सकती है।
Next Story