चंद्रयान-3 के बाद अब गगनयान की तैयारी, अंतरिक्ष में जाएगी महिला रोबोट, ISRO अक्टूबर में करेगा लॉन्च

नईदिल्ली। देश भर में अभी चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न थमा ही नहीं है, उससे पहले इसरो ने अपने अगले मिशन गगनयान का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसका ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इसरो अक्टूबर इस मिशन के तहत एक स्पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष में भेजेगा।जिसमें एक एक महिला रोबोट ‘व्योममित्र’ भी जाएगी। इस मिशन का उद्देश्य यह तय करना है कि मानव मिशन के समय यह स्पेसक्राफ्ट उसी रूट से लौटे जिससे गया है।
केंद्रीय मंत्री ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा ‘महामारी के कारण गगनयान परियोजना में देरी हुई। अब हम अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में पहले परीक्षण मिशन की योजना बना रहे हैं। अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना उन्हें भेजना। उन्होंने आगे कहा कि ‘दूसरे मिशन में एक महिला रोबोट होगी और वह सभी मानवीय गतिविधियों की नकल करेगी। अगर सब कुछ सही रहा, तो हम आगे बढ़ सकते हैं और मानव मिशन भेजेंगे। उन्होंने कहा- अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाना उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना उन्हें भेजना।
चंद्रयान-3 सफल -
बता दें कि 23 अगस्त को इसरो ने चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक चन्द्रमा के दक्षिण ध्रुव पर पर लैंड कराया है। जिसके बाद विक्रम लैंडर रोवर शिवशक्ति पॉइंट पर चक्कर लगा रहा है। उसे वहां से तस्वीरें भेजना शुरू कर दिया है।