पहलगाम में ITBP की बस खाई में गिरी, 6 जवान शहीद, कई घायल

पहलगाम में ITBP की बस खाई में गिरी, 6 जवान शहीद, कई घायल
X

अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम इलाके में मंगलवार को एक पुलिस बस के गहरी खाई में गिर जाने से आईटीबीपी के छह जवान शहीद हो गए हैं। इस दुर्घटना में 33 जवान घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर श्रीनगर के सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आईटीबीपी के 37 जवानों और दो पुलिसकर्मियों को लेकर अमरनाथ से लौट रही थी। यह पुलिस बस चंदनवाड़ी और पहलगाम के बीच अचानक फिसल जाने से गहरी खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे की खबर मिलते ही रेस्क्यू अभियान चलाया गया। घायलों को निकालने के लिए एयरलिफ्ट की मदद ली गई और उन्हें श्रीनगर के सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे में आईटीबीपी के छह जवानों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 33 जवान घायल हुए हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को श्रीनगर के सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया है।

Tags

Next Story