Home > Lead Story > Jabalpur News : जबलपुर में बड़ा हादसा, अवैध रेत की खदान धंसने से 3 मजदूरों की मौत, 1 लापता

Jabalpur News : जबलपुर में बड़ा हादसा, अवैध रेत की खदान धंसने से 3 मजदूरों की मौत, 1 लापता

Jabalpur News : जबलपुर के गोसपुर थाना क्षेत्र में बरनू नदी के किनारे रेत का खनन किया जा रहा था।

Jabalpur News : जबलपुर में बड़ा हादसा, अवैध रेत की खदान धंसने से 3 मजदूरों की मौत, 1 लापता
X

जबलपुर में बड़ा हादसा, अवैध रेत की खदान धंसने से 3 मजदूरों की मौत,

Jabalpur News : जबलपुर, मध्यप्रदेश। अवैध रेत की खदानों पर प्रशासन की कार्रवाई जारी है लेकिन अब भी कई जगह माफिया अवैध रेत की खदान से रेत का खनन कर रहे हैं। ऐसे ही एक खदान में बुधवार को भीषण हादसा हो गया। 20 फ़ीट गहरी खदान धंसने से जबलपुर में 3 मजदूरों की मौत हो गई। इनमें महिला भी शामिल थी। इसके अलावा तीन लोग घायल हुए हैं। एक मजदूर अब भी लापता है। गोसपुर थाना क्षेत्र में बरनू नदी के किनारे रेत का खनन किया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार यहां दिन्नू खटीक नाम का व्यक्ति मजदूरों से रेत खनन का काम करवा रहा था। 20 फ़ीट गहरी खदान से रेत खनन अवैध तो थी साथ ही मजदूरों की सुरक्षा के लिए भी कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

एक मजदूर की तलाश जारी :

खदान में साथ मजदूरों के होने की जानकारी सामने आई है। एक मजदूर अब भी लापता है। उसे ढूंढने के लिए जेसीबी मशीन का उपयोग किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि, जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा।

Updated : 5 Jun 2024 8:42 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Gurjeet Kaur

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top