Home > Lead Story > Yoga Day Viral Video : ऐसा क्या हुआ कि, जैकी श्रॉफ ने कहा - सांस लो सांस नहीं तो हार्ट के लफड़े हो जाएंगे

Yoga Day Viral Video : ऐसा क्या हुआ कि, जैकी श्रॉफ ने कहा - सांस लो सांस नहीं तो हार्ट के लफड़े हो जाएंगे

Yoga Day Viral Video : देश भर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कई बड़ी हस्तियों ने योगा किया।

Viral Video
X

Jackie Shroff Yoga Day Viral Video

Yoga Day Viral Video : देश भर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कई बड़ी हस्तियों ने योगा किया। अभिनेता जैकी श्रॉफ भी योगा करते नजर आये। इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में वे अपने अलग अंदाज में कहते नजर आ रहे हैं - ऐ बीड़ू सांस लो सांस...नहीं तो हार्ट का लफड़ा हो जाएगा। आइए जानते हैं कि, ऐसा हुआ क्या कि, जैकी श्रॉफ को ऐसा कहना पड़ा।

दरअसल, योगाभ्यास करने के बाद जैकी श्रॉफ अपनी गाड़ी में बैठकर लौट रहे थे इस दौरान कुछ पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया। कुछ पत्रकारों ने सवाल पूछने के लिए माइक उनकी कार की विंडो के अंदर कर दिया। इसके बाद जैकी श्रॉफ ने अपने अंदाज में पत्रकारों को समझाया।

जैकी श्रॉफ ने कहा कि, 'सांस ले लंबा सांस ले और शांति इतना चिल्लारेला हार्ट के लफड़े हो जाएंगे। आराम से रे मेरा बच्चा आराम से। आय सांस था तो गया सांस गया तो। इतनी चिंता क्यों करना। माइक मेरे मुंह में क्यों घुसाना आवाज आ रही है। योगा - डे है, अपने परिवारवालों को अच्छी बात बताओ।'

देखिए वीडियो :

Updated : 21 Jun 2024 9:13 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Gurjeet Kaur

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top