Janmashtami 2024: मथुरा वृंदावन नहीं इस जगह है दुनिया का सबसे बड़ा कृष्ण मंदिर, जानिए इसकी खासियत

मथुरा वृंदावन नहीं इस जगह है दुनिया का सबसे बड़ा कृष्ण मंदिर, जानिए इसकी खासियत
आज देश भर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।

आज देश भर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। हिंदू धर्म में कृष्ण को भगवान विष्णु का आठवां अवतार माना जाता है और आज के दिन उनके बालरूप की पूजा की जाती है। आज जहां - जहां भी हिंदू धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं बड़े धूम धाम से ये पर्व मनाया जा रहा है। कृष्ण मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। मथुरा से लेकर बेंगलुरू की इस्कान मंदिर तक में बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

भारत में कृष्ण मंदिरों की बात करें तो उत्तर प्रदेश के मथुरा - वृंदावन में कृष्ण मंदिर सबसे ज्यादा फेमस हैं। फिर चाहे कृष्ण जन्मभूमि मंदिर हो, द्वारकाधीश मंदिर हो, बांके बिहारी मंदिर या फिर वहां का प्रेम मंदिर हो। यही कारण है कि भक्त मथुरा - वृंदावन में जन्माष्टमी मनाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत ही नही बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा कृष्ण मंदिर कहां बना है?

कोलकाता से 130 किलोमीटर दूर नदिया जिले के मायापुर में दुनिया का सबसे बड़ा कृष्ण मंदिर स्थित है। यह इतना सुंदर और बड़ा है कि लोग इसे देखकर हैरान रह जाते हैं।

कोलकाता से 130 किलोमीटर दूर बने इस मंदिर को इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ कृष्णा कॉन्सियशनेस यानी इस्कॉन ने बनवाया है जो कि पिछले ही साल यानी 2023 में शुरू हुई है। जानकारी के मुताबिक 350 फीट ऊंची इस मंदिर में 7 फ्लोर हैं। जिसमें यूटिलिटी फ्लोर, टेंपल फ्लोर, पुजारी फ्लोर के अलावा म्यूजियम फ्लोर भी शामिल है।

इस मंदिर में दुनिया का सबसे बड़ा पुजारी फ्लोर भी है, जो कि 2.5 एकड़ में बना है। इस फ्लोर में एक साथ 10 हजार से भी ज्यादा श्रद्धालु भजन कीर्तन कर सकते हैं।

Tags

Next Story