झारखंड विधानसभा चुनाव: NDA में सीट शेयरिंग फाइनल, बीजेपी 68, AJSU 10 और JDU को मिली 2 सीट

NDA में सीट शेयरिंग फाइनल, बीजेपी 68, AJSU 10 और JDU को मिली 2 सीट

झारखंड विधानसभा चुनाव : रांची। NDA में सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है। जल्द ही उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भी कर दिया जाएगा। सीट शेयरिंग के फॉर्मूले के तहत बीजेपी विधानसभा की 68, AJSU, 10 जदयू - 2 और एलजेपी एक सीट पर प्रत्याशी उतारेगी। झारखंड में विधानसभा की 81 सीट पर दो चरणों में मतदान होना है।

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के सह-प्रभारी और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा चल रही है। फिलहाल, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जनता दल (यूनाइटेड) 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। एक सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और एक सीट और बाकी सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ेगी।

केंद्रीय मंत्री और झारखंड के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, "झारखंड में भाजपा, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू), जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सीट बंटवारे पर भी सहमति बन गई है और जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।

बता दें कि, भाजपा ने झारखंड में होने वाले चुनाव के मद्देनजर कई सीटों पर प्रत्याशी फाइनल कर लिए हैं। यहां एनडीए का मुकाबला INDIA गठबंधन से होगा। सूत्रों के अनुसार भाजपा आज कल में प्रत्याशियों के नाम घोषित कर सकती है। एक ओर जहां एनडीए में सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है वहीं दूसरी ओर इंडिया गठबंधन अभी विचार कर रहा है। जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी इंडिया गठबंधन के तहत मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं।

झारखंड में चुनाव का पूरा शेड्यूल

झारखंड में दो चरण में मतदान होगा। झारखंड में विधानसभा की 81 सीट है। पहले चरण में 43 विधानसभा सीट और दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीट पर मतदान होगा।

झारखंड में पहले चरण के चुनाव का शेड्यूल :

गजट नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख - 18 अक्टूबर

नॉमिनेशन फ़ाइल करने की आखिरी तारीख - 25 अक्टूबर

नॉमिनेशन फॉर्म सत्यापन की अंतिम तारीख - 28 अक्टूबर

नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख - 30 अक्टूबर

मतदान की तारीख - 13 नवंबर

मतदान परिणाम जारी होने की तारीख - 23 नवंबर

झारखंड में दूसरे चरण के चुनाव का शेड्यूल :

गजट नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख - 22 अक्टूबर

नॉमिनेशन फ़ाइल करने की आखिरी तारीख - 29 अक्टूबर

नॉमिनेशन फॉर्म सत्यापन की अंतिम तारीख - 30 अक्टूबर

नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख - 1 अक्टूबर

मतदान की तारीख - 20 नवंबर

मतदान परिणाम जारी होने की तारीख - 23 नवंबर

झारखंड में सीटों का गणित :

वर्तमान में झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में से INDIA गठबंधन के पास 44 और भाजपा के पास 30 सीटें हैं, जबकि सात सीटें खाली हैं। 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त होगा।

झारखंड में मतदाताओं की संख्या :

टोटल वोटर्स - 2.6 करोड़

महिला वोटर - 1.29 करोड़

पुरुष वोटर - 1.31 करोड़

थर्ड जेंडर वोटर - 448

18 से 19 साल वोटर्स - 11.84 लाख

20 से 29 साल के वोटर्स - 66.84 लाख

पीडब्ल्यूडी वोटर्स - 3.67 लाख

85+ वोटर्स - 1.14 लाख

100+ वोटर्स - 1706

Tags

Next Story