Hemant Soren Met PM Modi : झारखंड CM हेमंत सोरेन पीएम मोदी से मिले, क्या हुई चर्चा

Hemant Soren Met PM Modi : झारखंड CM हेमंत सोरेन पीएम मोदी से मिले, क्या हुई चर्चा

Hemant Soren Met PM Modi

Hemant Soren Met PM Modi : सीएम सोरेन ने पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Hemant Soren Met PM Modi : नई दिल्ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने पीएम मोदी को सुंदर सा गुलदस्ता भेंट किया। दोनों नेताओं की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। यह मुलाकात इसलिए भी खास है क्योंकि कुछ ही समय में झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। हाल ही में जेल से छूटे हेमंत सोरेन दोबारा सत्ता पाने के लिए कांग्रेस के साथ भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच क्या कुछ चर्चा हुई यह जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है लेकिन इस मुलाकात के कई मायने हैं। जेल से छूटने और सीएम बनने के बाद पहली बार झारखंड के सीएम, पीएम मोदी से मिले हैं। पिछले दिनों सीएम सोरेन ने अपनी पत्नी के साथ कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी से मुलाकात की थी।

बता दें कि पांच महीने से झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन जेल में थे। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उन्हें जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद झामुगो ने चम्पई सोरेन को मुख्यमंत्री चुना था।

हेमंत सोरेन के जेल से छूटने के बाद ही चंपई सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद हेमंत सोरेन ने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। कुछ ही समय में झारखंड में चुनाव है। भाजपा का मुकाबला यहां INDIA गठबंधन के बैनर तले मिलकर चुनाव लड़ने वाले झामुगो और कांग्रेस से है।

Tags

Next Story